30 तक ही कोल्ड स्टोरेज में रखा जा सकेगा आलू
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

राज्य सरकार ने विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि 30 नवंबर तक ही कोल्ड स्टोरेज में आलू रखा जा सकता है. कोई अतिरिक्त समय नहीं दिया जाएगा. हालांकि पिछले कई वर्षों से 30 नवंबर के बाद भी एक महीने का अतिरिक्त समय दिया जाता था. इस वर्ष अब कोई अतिरिक्त समय नहीं दिया जा रहा है. 30 नवंबर तक कोल्ड स्टोर से आलू हर हाल में निकाल लेना होगा. कोल्ड स्टोर के मालिकों को इस बाबत नोटिस भेजा जा चुका है.
विज्ञापन
कोलकाता.
राज्य सरकार ने विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि 30 नवंबर तक ही कोल्ड स्टोरेज में आलू रखा जा सकता है. कोई अतिरिक्त समय नहीं दिया जाएगा. हालांकि पिछले कई वर्षों से 30 नवंबर के बाद भी एक महीने का अतिरिक्त समय दिया जाता था. इस वर्ष अब कोई अतिरिक्त समय नहीं दिया जा रहा है. 30 नवंबर तक कोल्ड स्टोर से आलू हर हाल में निकाल लेना होगा. कोल्ड स्टोर के मालिकों को इस बाबत नोटिस भेजा जा चुका है. जानकारी के मुताबिक इस समय राज्य के कोल्ड स्टोरों में लगभग 10 लाख टन आलू मौजूद है. लेकिन खुले बाजार में आलू की कीमत कम होने का नाम नहीं ले रही है. अब भी ज्योति आलू 35 रुपये प्रति किलो बिक रहा है. अन्य आलू 30 से 32 रुपये किलो है. आरोप है कि व्यवसायी कोल्ड स्टोर से कम आलू निकाल कर बाजार में बेच रहे हैं, ताकि उसकी कीमत स्थिर बनी रहे. आलू की कीमत कम करने को लेकर कई बार बैठक भी हो चुकी है, लेकिन कुछ नतीजा सामने नहीं आया है. बताया जा रहा है कि इसे देखते हुए सरकार ने यह कदम उठाया है. सरकार के इस फैसले से आलू व्यवसायियों की चिंता बढ़ गयी है. कोल्ड स्टोर मालिकों के संगठन ने बताया कि 24 नवंबर को वे लोग बैठक करेंगे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










