ePaper

राज्य कैबिनेट की बैठक आज, हो सकते हैं कई अहम फैसले

Updated at : 27 May 2025 1:28 AM (IST)
विज्ञापन
राज्य कैबिनेट की बैठक आज, हो सकते हैं कई अहम फैसले

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में मंगलवार को राज्य सचिवालय नबान्न भवन में कैबिनेट की बैठक होगी. इसमें कई महत्वपूर्ण फैसले लिये जा सकते हैं.

विज्ञापन

कोलकाता. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में मंगलवार को राज्य सचिवालय नबान्न भवन में कैबिनेट की बैठक होगी. इसमें कई महत्वपूर्ण फैसले लिये जा सकते हैं. राज्य सचिवालय के सूत्रों के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार, पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग (एसएससी) वर्ष 2016 की शिक्षक और गैर-शिक्षण पदों की भर्ती प्रक्रिया के लिए जल्द ही एक नयी अधिसूचना जारी करेगा. हालांकि, अधिसूचना जारी होने से पहले इसे राज्य मंत्रिमंडल में मंजूरी मिलनी चाहिए. इसलिए माना जा रहा है कि मंगलवार को होने वाली कैबिनेट बैठक में इस पर निर्णय लिया जा सकता है. क्याेंकि सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को 31 मई तक अधिसूचना प्रकाशित करने का आदेश दिया है. ऐसे में तय समय सीमा के पहले यह अंतिम कैबिनेट बैठक है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKHILESH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

AKHILESH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola