बुजुर्ग महिला की हत्या के मामले में दामाद गिरफ्तार

Updated at : 28 Jan 2025 12:58 AM (IST)
विज्ञापन
बुजुर्ग महिला की हत्या के मामले में दामाद गिरफ्तार

उत्तर 24 परगना जिले के जेटिया थाना अंतर्गत कांचरापाड़ा के कप्पा-चकला ग्राम पंचायत के पल्लादह शिमुलतला इलाके में पुलिस ने फुलजान बीबी नामक बुजुर्ग महिला का शव उसके घर से बरामद किया.

विज्ञापन

विधवा भत्ते के रुपये नहीं देने पर दामाद ने कर दी थी हत्या

प्रतिनिधि, कांचरापाड़ा.

उत्तर 24 परगना जिले के जेटिया थाना अंतर्गत कांचरापाड़ा के कप्पा-चकला ग्राम पंचायत के पल्लादह शिमुलतला इलाके में पुलिस ने फुलजान बीबी नामक बुजुर्ग महिला का शव उसके घर से बरामद किया. उसकी हत्या गला रेतकर की गयी थी.

घटना गत 23 जनवरी की है. बुजुर्ग महिला की छोटी बेटी रोचिया बीबी ने इस घटना की शिकायत जेटिया थाने में दर्ज करायी थी. पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए वृद्ध महिला के छोटे दामाद अखर अली मलिक को गिरफ्तार किया है. गौरतलब है कि पुलिस जब महिला की बेटी के घर जांच करने के लिए पहुंची तो अखर बकरी को चारा खिला रहा था. पुलिस को देख उसके चेहरे का रंग उड़ गया था. इस पर पुलिस को संदेह हुआ और उसे गिरफ्तार किया गया. सोमवार को बैरकपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसी (नॉर्थ) गणेश विश्वास ने मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि वृद्ध महिला के दामाद अखर अली मलिक को उसकी छोटी बेटी की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तार व्यक्ति ने कबूल किया कि उसने अकेले ही हत्या की थी. हत्या के कारण के बारे में डीसी नॉर्थ ने बताया कि वृद्ध महिला ने विधवा भत्ते के कुल 10,000 रुपये निकाले थे.

उसने वह पैसा एक पड़ोसी के पास रख दिया था. गत 23 जनवरी की रात छोटा दामाद वृद्धा से पैसे मांगने गया था. लेकिन वृद्ध महिला पैसे देने को तैयार नहीं थी. इसे लेकर विवाद होने पर उसने अपनी ही सास की हत्या कर दी. डीसी नॉर्थ ने यह भी बताया कि हत्या में प्रयुक्त हथियार और वृद्ध महिला के पैसे अभी तक बरामद नहीं हुए हैं. आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola