ePaper

महिला थाने में प्रताड़ित करने के मामले में एसआइटी गठित

Updated at : 23 Apr 2025 1:41 AM (IST)
विज्ञापन
महिला थाने में प्रताड़ित करने के मामले में एसआइटी गठित

मेदिनीपुर महिला थाने में एसएफआअ और डीएसओ नेता सुचरिता दास और सुश्रिता सोरेन को शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने के मामले में कलकत्ता हाइकोर्ट ने एसआइटी के गठन का निर्देश दिया है.

विज्ञापन

संवाददाता, कोलकाता

मेदिनीपुर महिला थाने में एसएफआअ और डीएसओ नेता सुचरिता दास और सुश्रिता सोरेन को शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने के मामले में कलकत्ता हाइकोर्ट ने एसआइटी के गठन का निर्देश दिया है. मंगलवार को इस मामले की सुनवाई करते हुए न्यायाधीश तीर्थंकर घोष ने इन दोनों मामलों में सीनियर आइपीएस अधिकारी मुरलीधर शर्मा के नेतृत्व में एसआइटी गठन करने का फैसला सुनाया.

कोर्ट ने कहा कि मुरलीधर शर्मा तय करेंगे कि इस विशेष जांच टीम के सदस्य कौन- कौन होंगे. न्यायाधीश ने कहा कि अब से इन मामलों की सुनवाई मेदिनीपुर विशेष मानवाधिकार न्यायालय में होगी. कोर्ट ने कहा कि महिला थाने में दोनों महिला नेताओं के साथ मारपीट करने के साक्ष्य मिले हैं. सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा गया है. कुहेली दास नामक महिला कांस्टेबल ने सुचरिता के बाल पकड़कर धक्का दिया था. न्यायाधीश ने कहा कि इस मामले में संबंधित डीएसपी द्वारा दी गयी रिपोर्ट बिल्कुल विश्वसनीय नहीं है. कोर्ट ने कहा कि आरोपी पुलिसवालों के खिलाफ कार्रवाई के मामले पर हाईकोर्ट बाद में विचार करेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKHILESH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

AKHILESH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola