केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले शुभेंदु अधिकारी

Updated at : 30 Jan 2025 1:51 AM (IST)
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले शुभेंदु अधिकारी

राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए नयी दिल्ली गये थे. अपने इस दो दिवसीय दौरे के बीच ही शुभेंदु अधिकारी ने बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की.

विज्ञापन

संवाददाता, कोलकाता

राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए नयी दिल्ली गये थे. अपने इस दो दिवसीय दौरे के बीच ही शुभेंदु अधिकारी ने बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, शुभेंदु अधिकारी ने श्री शाह को बंगाल में पार्टी की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया. अमित शाह से मुलाकात के बाद शुभेंदु अधिकारी ने अपने एक्स हैंडल पर तस्वीर पोस्ट की. गौरतलब है कि शुभेंदु ने दिल्ली के बंगाली बहुल इलाकों में भाजपा उम्मीदवारों के लिए प्रचार किया. श्री अधिकारी ने अपने पोस्ट में कहा है कि उन्होंने अमित शाह से पश्चिम बंगाल से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की है और श्री शाह को पश्चिम बंगाल की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया.

बताया जा रहा है कि शुभेंदु अधिकारी ने केंद्रीय गृह मंत्री को राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति के बारे में भी जानकारी दी है. उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री को बंगाल में पार्टी की संगठनात्मक स्थिति के बारे में भी जानकारी दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola