कैनिंग में खून से लथपथ युवक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका
Published by : GANESH MAHTO Updated At : 22 Sep 2025 2:12 AM
फोन के जरिये मृतक की शिनाख्त हो पायी. उसका नाम शमीम पैलान बताया गया, जो उस्ती थाना क्षेत्र का निवासी था.
कोलकाता. दक्षिण 24 परगना के कैनिंग थाना क्षेत्र में रविवार सुबह खून से लथपथ एक युवक का शव देख कर हड़कंप मच गया. कैनिंग नंबर-एक दीघीरपार ग्राम पंचायत के मातला नदी से सटे इलाके में स्थानीय लोगों ने शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को कैनिंग महकमा अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने उसके मृत होने की पुष्टि की. पुलिस ने घटनास्थल से खून से सने कपड़े और एक मोबाइल फोन बरामद किया. फोन के जरिये मृतक की शिनाख्त हो पायी. उसका नाम शमीम पैलान बताया गया, जो उस्ती थाना क्षेत्र का निवासी था. स्थानीय लोगों काे संदेह है कि किसी ने युवक की हत्या कर शव यहां फेंक दिया होगा. हालांकि, हत्या के पीछे की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पायी है. खबर मिलते ही मृतक का परिवार कैनिंग थाने पहुंचा. परिवारजन भी मौत को लेकर असमंजस में हैं. पुलिस ने इलाके के लोगों और मृतक के परिवार से पूछताछ शुरू कर दी है. साथ ही यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि शमीम की किसी से दुश्मनी थी या नहीं. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और मामले की जांच जारी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










