ePaper

दक्षिण बंगाल में सोमवार तक जारी रहेगी छिटपुट बारिश

Updated at : 19 Sep 2025 2:39 AM (IST)
विज्ञापन
दक्षिण बंगाल में सोमवार तक जारी रहेगी छिटपुट बारिश

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) ने गुरुवार को राज्य के उत्तर बंगाल में 20 सितंबर तक भारी बारिश का अनुमान जताया है.

विज्ञापन

कोलकाता. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) ने गुरुवार को राज्य के उत्तर बंगाल में 20 सितंबर तक भारी बारिश का अनुमान जताया है. आइएमडी ने कहा कि दक्षिण बंगाल में 22 सितंबर तक कई स्थानों पर गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है.

उसने कहा कि उप-हिमालयी जिलों दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार और कूचबिहार में 20 सितंबर तक भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के आंकड़ों के हिसाब से उत्तर बंगाल के मालदा में गुरुवार सुबह साढ़े आठ बजे समाप्त हुए 24 घंटों में सबसे अधिक 34 मिलीमीटर (मिमी) बारिश हुई. अलीपुरद्वार में इस दौरान 31 मिमी बारिश हुई. शुक्रवार को पूर्व बर्दवान, पश्चिम बर्दवान, बीरभूम, बांकुड़ा, पुरुलिया, दक्षिण 24 परगना और पश्चिम मिदनापुर में एक-दो जगहों पर छिटपुट बारिश होने की संभावना है. इसके साथ ही 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है.

शनिवार और रविवार को दक्षिण 24 परगना, पश्चिमी मेदिनीपुर, बीरभूम और मुर्शिदाबाद में भारी बारिश की चेतावनी है. इसके अलावा सोमवार को लगभग सभी दक्षिणी जिलों में कम या ज्यादा बारिश होने की संभावना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKHILESH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

AKHILESH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola