वित्तीय अनियमितता मामले में संदीप व अन्य तीन आरोपियों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 Sep 2024 1:09 AM

विज्ञापन

आरोपियों के करीबी लाेगों से भी जल्द हो सकती है जिरह

विज्ञापन

आरोपियों के करीबी लाेगों से भी जल्द हो सकती है जिरह

कोलकाता. आरजी कर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में वित्तीय अनियमितता के आरोपों में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआइ) द्वारा गिरफ्तार किये गये अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल डॉ संदीप घोष (53), विप्लव सिंह (52), सुमन हाजरा (46) और अफसर अली खान (44) केंद्रीय जांच एजेंसी की हिरासत में हैं. सूत्रों के अनुसार, बुधवार को चारों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की गयी. सीबीआइ के अधिकारी उनके वित्तीय लेन-देन से संबंधित तमाम तथ्यों का पता लगाने की कोशिश में हैं. हालांकि, जांच के बाबत सीबीआइ के अधिकारी अभी मामले को लेकर कुछ नहीं कहना चाहते हैं. जांच एजेंसी को अंदेशा है कि आरजी कर अस्पताल में बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितता हुई है और मामले में गिरफ्तार घोष व अन्य तीन आरोपियों के करीबी लोग भी इसमें शामिल हो सकते हैं. आरोपियों के करीबी माने जाने वाले कुछ लोगों की सूची भी बनायी गयी है. जल्द उनसे पूछताछ की जा सकती है. इन लोगों में चिकित्सक, अस्पताल के पूर्व पदाधिकारी व अन्य कुछ लोग भी हैं. घोष पर अपने करीबियों को अवैध तरीके से टेंडर दिलाने के अलावा रुपयों के बदले चिकित्सकों व अस्पताल के अन्य कर्मचारियों के ट्रांसफर की व्यवस्था करने के आरोप भी हैं. केंद्रीय जांच एजेंसी डॉ घोष के कार्यकाल में आरजी कर में हुई तमाम वित्तीय गतिविधियों की जानकारी एकत्रित कर रही है. बुधवार को भी सीबीआइ के अधिकारी जांच के लिए आरजी कर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल पहुंचे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola