ePaper

मृतकों के घरवालों ने कहा, हम ना रुपये लेंगे, ना ही मदद

Updated at : 20 Apr 2025 10:42 PM (IST)
विज्ञापन
मृतकों के घरवालों ने कहा, हम ना रुपये लेंगे, ना ही मदद

मुर्शिदाबाद हिंसा

विज्ञापन

मुर्शिदाबाद हिंसा कोलकाता. मुर्शिदाबाद के मृत पिता-पुत्र के घरवालों से रविवार को तृणमूल कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल मिला और उन्हें मदद का आश्वासन दिया. उनके लौट जाने के बाद परिजनों ने मीडिया से बात करते हुए साफ कर दिया कि वे लोग ना रुपया लेंगे और ना ही किसी से मदद. उनका कहना था कि सांसद झूठ बोल रहे हैं. परिवार के मारे गये सदस्यों को वे लौटा सकते हैं क्या? मृतक चंदन दास के बड़े भाई ने कहा कि अब राजनीतिक कारणों से यह सब किया जा रहा है. लेकिन जिस दिन दोनों की हत्या हुई, कोई नहीं आया. हम रुपये नहीं लेंगे. कई लोग यह कह रहे हैं कि बाद में रुपये ले लेंगे, यह पूरी तरह से झूठ है. उनका कहना था कि बीएसएफ के नहीं रहने पर राष्ट्रपति शासन के बिना कुछ नहीं होगा. दीदी हमें सोचने के लिए कह रही हैं. हमलोगों ने सबकुछ सोच लिया है. वह आती हैं, तो हमलोग झारखंड चले जायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANDIP TIWARI

लेखक के बारे में

By SANDIP TIWARI

SANDIP TIWARI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola