गुंडागर्दी की बदौलत जीत रहा शासक दल : दिलीप

खड़गपुर शहर के खरिदा इलाके में भाजपा नेता दिलीप घोष के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सदस्यता अभियान चलाया, जिसमें खड़गपुर शहर के भाजपा नेता, कार्यकर्ता और समर्थकों की उपस्थिति रही
खड़गपुर. खड़गपुर शहर के खरिदा इलाके में भाजपा नेता दिलीप घोष के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सदस्यता अभियान चलाया, जिसमें खड़गपुर शहर के भाजपा नेता, कार्यकर्ता और समर्थकों की उपस्थिति रही. राज्य में हुए उपचुनाव की छह सीटों पर तृणमूल को मिली जीत और भाजपा की शिकस्त पर भाजपा नेता व मेदिनीपुर के पूर्व सांसद दिलीप घोष ने शासक दल तृणमूल पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि शासक दल उपचुनाव गुंडगर्दी के बल पर जीतता है. दिसंबर के बाद से भाजपा वर्ष 2026 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू करेगी. इस चुनाव का नतीजा कुछ और ही होगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










