ePaper

बस से भगवा झंडा उतारने की घटना पर मचा बवाल

Updated at : 12 Apr 2025 1:15 AM (IST)
विज्ञापन
बस से भगवा झंडा उतारने की घटना पर मचा बवाल

भाजपा ने ममता बनर्जी पर तुष्टीकरण की राजनीति करने और राज्य में हिंदुओं के खिलाफ बढ़ती दुश्मनी पर आंखें मूंद लेने का आरोप लगाया है और पूछा है कि क्या कोलकाता नया ढाका बन गया है.

विज्ञापन

श्रीराम स्वाभिमान परिषद के सदस्यों ने निकाली रैली कोलकाता. महानगर में लोगों के एक समूह द्वारा बस से भगवा झंडा जबरन उतारे जाने का कथित तौर पर एक वीडियो सामने आने के बाद भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला किया है. भाजपा ने ममता बनर्जी पर तुष्टीकरण की राजनीति करने और राज्य में हिंदुओं के खिलाफ बढ़ती दुश्मनी पर आंखें मूंद लेने का आरोप लगाया है और पूछा है कि क्या कोलकाता नया ढाका बन गया है. वीडियो शेयर करते हुए भाजपा सांसद सुकांत मजूमदार ने राज्य प्रशासन और पुलिस पर निशाना साधा और उन पर मूकदर्शक बने रहने का आरोप लगाया. डॉ मजूमदार ने एक्स पर लिखा, ‘एक खास शांतिप्रिय” समुदाय की उन्मादी भीड़ ने एक डरे हुए हिंदू बस ड्राइवर को घेर लिया और उसे अपने वाहन से भगवा झंडा उतारने के लिए मजबूर किया. उसके चेहरे को देखो. वह डरा हुआ है, सहमा हुआ है, अपमानित है. ‘उन्होंने कहा, ‘यह ममता बनर्जी के पश्चिम बंगाल में ”धर्मनिरपेक्षता” की झलक है- एक ऐसा राज्य जो अब भय, तुष्टीकरण और दोहरे मानदंडों से सड़ा हुआ है.’ इस घटना को लेकर पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने भी इस घटना की निंदा की और इसे हिंदू आस्था पर सीधा हमला बताया. उन्होंने लिखा, “स्वामी विवेकानंद की जन्मस्थली कोलकाता से चौंकाने वाले दृश्य! साहस, बलिदान और वीरता के प्रतीक भगवा ध्वज को कट्टरपंथियों की भीड़ ने बस से जबरन उतार दिया. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की निगरानी में इस तरह की हरकतें बेकाबू हो रही हैं और पुलिस चुपचाप खड़ी है. वहीं, भाजपा नेता दिलीप घोष ने हिंदुओं के खिलाफ भेदभाव का आरोप लगाया. उन्होंने पूछा, ‘यहां आपको हमास, फिलिस्तीन, सीरिया, पाकिस्तान और यहां तक कि आइएसआइ के झंडे भी लहराते हुए मिलेंगे, लेकिन रामनवमी के झंडे कारों से उतारे जा रहे हैं. क्या कोलकाता ढाका, सीरिया या अफगानिस्तान बन गया है?’ वहीं, इस घटना के खिलाफ श्रीराम स्वाभिमान परिषद के सदस्यों ने शुक्रवार को महानगर के एसएन बनर्जी रोड पर विरोध प्रदर्शन किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GANESH MAHTO

लेखक के बारे में

By GANESH MAHTO

GANESH MAHTO is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola