लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर दुर्घटना, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत
Author : Rajneesh Anand Published by : Prabhat Khabar Updated At : 12 Mar 2020 2:27 PM
Road accident on Lucknow-Delhi High way पश्चिम बंगाल के एक ही परिवार के चार लोगों की मौत
हल्दिया : लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर एक कार और ट्रेलर के बीच हुई टक्कर में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार मरने वालों में तीन लोगों का घर पूर्व मेदिनीपुर में है. काम के सिलसिले में श्रीकांत माइती, कविता माइती तमलूक में रहते थे.
श्रीकांत माइती तमलूक में पूर्व मेदिनीपुर के जिलाधिकारी के दफ्तर में एलएंड एलआर डिपार्टमेंट में नौकरी करते हैं. बेटी अन्नया माइती व दामाद अरजीत विश्वास दिल्ली में रहते हैं. गत सात मार्च को वे दोनों बेटी और दामाद के घर दिल्ली गये थे. वहां से घूमने निकले , जिस कार में वे सवार थे, उसकी टक्कर एक ट्रेलर से लखनऊ – दिल्ली हाई वे पर हो गयी. जिसमें परिवार के चार लोगों की मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajneesh Anand
राजनीति,सामाजिक, इतिहास, खेल और महिला संबंधी विषयों पर गहन लेखन किया है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में रुचि. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक. IM4Change, झारखंड सरकार तथा सेव द चिल्ड्रन के फेलो के रूप में कार्य किया है. पत्रकारिता के प्रति जुनून है. प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










