ePaper

टीएमसी नेता की हत्या से जुड़ा इनामी अपराधी गिरफ्तार

Updated at : 26 Apr 2025 1:12 AM (IST)
विज्ञापन
टीएमसी नेता की हत्या से जुड़ा इनामी अपराधी गिरफ्तार

हत्या के दिन ही दो अपराधियों की गिरफ्तारी भी हुई थी.

विज्ञापन

आजमनगर (कटिहार). विगत दो जनवरी को मालदा के टीएमसी नेता बादल सरकार उर्फ दुलाल की सुपारी किलरों ने गोली मार हत्या कर दी थी. इसके बाद मालदा के इंग्लिश बाजार थाना कांड संख्या 10/2025 दर्ज की गयी थी. हत्या के दिन ही दो अपराधियों की गिरफ्तारी भी हुई थी. आजमनगर थाना क्षेत्र के कनहरिया गांव निवासी समी अख्तर और मालदा निवासी टिंकू घोष की. इसके बाद बंगाल पुलिस ने खुलासा किया था कि बादल सरकार की हत्या किसी नकाबपोश नेता के द्वारा सुपारी देकर करायी गयी थी. इसके बाद पश्चिम बंगाल पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी. बताया गया था कि उक्त घटना को 10 अपराधियों ने मिल कर अंजाम दिया था. बंगाल पुलिस ने घटना में शामिल नौ अपराधियों की पकड़ लिया है. अब इनामी अपराधी 31 वर्षीय कृष्ण रजक उर्फ रोहन, पिता जगन्नाथ रजक, रेलवे कॉलोनी, मालदा, को भी बिहार में कटिहार के आजमनगर थाना क्षेत्र के महलदार टोली, आजमनगर से गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस कार्रवाई में बिहार एवं पश्चिम बंगाल पुलिस जवान अरुण रॉय, कार्तिक चंद्र पाल, असित सरकार, मनोजीत कर्मकार, आर्यन कुमार और आजमनगर थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह आदि समेत अन्य पुलिसकर्मी भी शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GANESH MAHTO

लेखक के बारे में

By GANESH MAHTO

GANESH MAHTO is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola