बंगाल में राजीव कुमार बने मतगणना पर्यवेक्षक, ममता बनर्जी ने पूर्व डीजीपी को सौंपी विशेष जिम्मेदारी

Published by :Ashish Jha
Published at :03 May 2026 9:47 AM (IST)
विज्ञापन
बंगाल में राजीव कुमार बने मतगणना पर्यवेक्षक, ममता बनर्जी ने पूर्व डीजीपी को सौंपी विशेष जिम्मेदारी

राजीव कुमार

Rajiv Kumar: राजीव कुमार इस वर्ष राज्य पुलिस के महानिदेशक पद से सेवानिवृत्त हुए. इसके बाद उन्होंने राजनीति में प्रवेश किया. तृणमूल कांग्रेस ने उन्हें राज्यसभा के लिए मनोनीत किया. वे वर्तमान में राज्यसभा सांसद हैं. अब मतगणना के दिन वे पर्यवेक्षक की भूमिका भी संभालेंगे.

विज्ञापन

Rajiv Kumar:कोलकाता. तृणमूल कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल के पूर्व महानिदेशक राजीव कुमार को विशेष जिम्मेदारी सौंपी है. इस बार उन्हें मतगणना में पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी दी गई है. ममता बनर्जी ने प्रतिनिधियों के साथ वर्चुअल बैठक की. इसमें प्रतिनिधियों को निर्देश दिए गए. साथ ही, जिलेवार मतगणना पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई. इस बैठक में अभिषेक बनर्जी ने राजीव कुमार की जिम्मेदारी का विशेष रूप से उल्लेख किया. साथ ही, ममता ने बैठक के दौरान यह संदेश दिया कि तृणमूल बड़े अंतर से जीत रही है. उन्हें 200 से अधिक सीटें मिलेंगी.

राजीव कुमार को खास जिम्मेदारी

राजीव कुमार को दमदम-बैरकपुर संगठनात्मक जिले का मतगणना पर्यवेक्षक बनाया गया है. मतगणना के दिन वे इसी पद पर रहेंगे. राजीव कुमार इस साल राज्य पुलिस के महानिदेशक पद से सेवानिवृत्त हुए थे. इसके बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा. तृणमूल कांग्रेस ने उन्हें राज्यसभा के लिए मनोनीत किया था. वे वर्तमान में राज्यसभा सांसद हैं. अब मतगणना के दिन वे पर्यवेक्षक की भूमिका भी संभालेंगे.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

किसकी क्या जिम्मेदारी

वर्चुअल बैठक में जिलेवार पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई. कुणाल घोष और सुदीप बनर्जी को उत्तर कोलकाता का प्रभार सौंपा गया है. अरूप बिश्वास और फिरहाद हकीम को दक्षिण कोलकाता की जिम्मेदारी दी गई है. पुलक रॉय हावड़ा के प्रभारी हैं, अभिषेक बनर्जी स्वयं दक्षिण 24 परगना के प्रभारी हैं. सयानी घोष और रिजु दत्ता पूर्वी मेदिनीपुर के प्रभारी हैं. तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी और पार्टी के दूसरे सबसे बड़े नेता अभिषेक बनर्जी ने तृणमूल के सभी मतगणना एजेंटों के साथ वर्चुअल बैठक की. उन्होंने मतगणना केंद्रों पर एजेंटों को उनके कार्यों, निरीक्षण और खान-पान संबंधी कई निर्देश दिए.

Also Read: कालीघाट के पुलिस अधिकारी पर भड़की ममता बनर्जी, महिलाओं और बच्चों को पीटने का है आरोप

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola