देश की सुरक्षा से समझौता नहीं, तृणमूल केंद्र के साथ : कुणाल घोष

Updated:
विज्ञापन
देश की सुरक्षा से समझौता नहीं, तृणमूल केंद्र के साथ : कुणाल घोष

शनिवार को यहां तृणमूल भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन के दौरान पार्टी के प्रदेश महासचिव कुणाल घोष ने कहा कि बात यदि देश की सुरक्षा की हो, तो किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जायेगा. उनकी पार्टी केंद्र सरकार के साथ खड़ी है. संवाददाता सम्मेलन के दौरान मंत्री डॉ शशि पांजा भी मौजूद थीं.

विज्ञापन

कोलकाता.

एक बार फिर तृणमूल कांग्रेस की ओर से स्पष्ट शब्दों में कहा गया है कि देश की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जायेगा और इस मामले में पार्टी केंद्र सरकार के साथ खड़ी है.

शनिवार को यहां तृणमूल भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन के दौरान पार्टी के प्रदेश महासचिव कुणाल घोष ने कहा कि बात यदि देश की सुरक्षा की हो, तो किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जायेगा. उनकी पार्टी केंद्र सरकार के साथ खड़ी है. संवाददाता सम्मेलन के दौरान मंत्री डॉ शशि पांजा भी मौजूद थीं.

दोनों नेताओं ने जापान के टोक्यो में क्रांतिकारी रास बिहारी बोस स्मारक की उपेक्षा के मुद्दे का भी उठाया. घोष ने कहा “टोक्यो में क्रांतिकारी रास बिहारी बोस स्मारक में उनके योगदान का कोई वर्णन नहीं था. वहां एक पट्टिका की आवश्यकता है, ताकि आने वाली पीढ़ियों को हमारे महान नायकों के बारे में बताया जा सके. तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी जापान दौरे के दौरान विदेशी धरती पर न केवल प्रतिनिधिमंडल के सदस्य के रूप में, बल्कि बंगाल के बेटे के रूप में भी अपना कर्तव्य निभाया है, जो सभी के लिए एक उदाहरण है. हम उनके आभारी हैं.

उन्होंने क्रांतिकारी बोस के स्मारक के हालत का मुद्दा उठाया.” श्रीमती पांजा ने यह भी बताया कि किस प्रकार सांसद बनर्जी ने पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ जापान में भारत का पक्ष मजबूत सबूतों के साथ प्रस्तुत किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Bijay Kumar

लेखक के बारे में

By Bijay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola