ePaper

आज से कोलकाता सहित जिलों में शुरू होगी बारिश

Updated at : 26 Oct 2025 11:24 PM (IST)
विज्ञापन
आज से कोलकाता सहित जिलों में शुरू होगी बारिश

चक्रवात मोंथा कल आंध्र प्रदेश के तट पर करेगा लैंडफॉल

विज्ञापन

चक्रवात मोंथा कल आंध्र प्रदेश के तट पर करेगा लैंडफॉल

कोलकाता. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) ने रविवार को कहा कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना निम्न दबाव का क्षेत्र चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की प्रक्रिया में है और इसके कारण 28 से 31 अक्तूबर तक पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों में भारी बारिश हो सकती है. पश्चिम बंगाल सरकार ने मछुआरों को 28 से 30 अक्तूबर तक पश्चिम बंगाल के तट के पास और उसके आसपास समुद्र में ना जाने की सलाह दी और जो लोग पहले से ही समुद्र में हैं, उन्हें 27 अक्तूबर तक वापस लौटने को कहा. आइएमडी ने एक बुलेटिन में कहा कि 28 अक्तूबर की रात को एक गंभीर चक्रवात के आंध्र प्रदेश के तट को पार करने की संभावना है. इसमें कहा गया है कि 27 अक्तूबर से कोलकाता, दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, हावड़ा, झारग्राम, पुरुलिया, बांकुड़ा और हुगली सहित दक्षिण बंगाल के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश शुरू हो जायेगी. रविवार को ही कोलकाता सहित कई जिलों में हल्की बारिश हुई. बुलेटिन के मुताबिक, 28 अक्टूबर से 31 अक्तूबर के बीच दक्षिण बंगाल के उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, झारग्राम, हावड़ा, पुरुलिया, पूर्व और पश्चिम बर्दवान, बीरभूम और मुर्शिदाबाद जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. आइएमडी ने कहा कि 30 अक्तूबर से 31 अक्तूबर के बीच उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, कूचबिहार, अलीपुरदुआर, उत्तर दिनाजपुर और मालदा जिलों में भी भारी बारिश होने की संभावना है. बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना निम्न दबाव का क्षेत्र रविवार सुबह गहरे दबाव में बदल गया. मौसम विभाग का कहना है कि यह 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ज़मीन की ओर बढ़ रहा है. चक्रवात का नाम ‘मोंथा’ दिया गया है. अगले मंगलवार को एक प्रचंड चक्रवात के रूप में आंध्र प्रदेश से टकरायेगा. राज्य के अन्य जिलों के साथ कोलकाता में भी भारी बारिश की आशंका है.

अगले दो दिनों तक राज्य के तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा. चक्रवात के जमीन से टकराने के बाद तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है. अलीपुर मौसम विभाग ने बताया कि ‘मोंथा’ मंगलवार शाम या रात को आंध्र के मछलीपट्टनम और कलिंगपट्टनम के बीच काकीनाडा से टकरायेगा. तब तूफ़ान की गति 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा होगी. तेज हवाओं की गति 110 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है. मोंथा नाम थाईलैंड द्वारा दिया गया है. इस शब्द का अर्थ सुंदर सुगंधित फूल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANDIP TIWARI

लेखक के बारे में

By SANDIP TIWARI

SANDIP TIWARI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola