ePaper

दशमी तक दक्षिण बंगाल में जारी रहेगी बारिश, कोलकाता भी होगा प्रभावित

Updated at : 27 Sep 2025 1:31 AM (IST)
विज्ञापन
दशमी तक दक्षिण बंगाल में जारी रहेगी बारिश, कोलकाता भी होगा प्रभावित

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात से बना निम्न दबाव का क्षेत्र और भी सक्रिय हो गया है. यह धीरे-धीरे पश्चिम की ओर बढ़ रहा है. यह निम्न दबाव का क्षेत्र अगले 24 घंटों में एक अवदाब (निम्न वायुमंडलीय दबाव का क्षेत्र) में बदल जायेगा.

विज्ञापन

दक्षिण 24 परगना, पूर्व मेदिनीपुर व पश्चिमी मेदिनीपुर को लेकर चेतावनी जारी

संवाददाता, कोलकाताबंगाल की खाड़ी में चक्रवात से बना निम्न दबाव का क्षेत्र और भी सक्रिय हो गया है. यह धीरे-धीरे पश्चिम की ओर बढ़ रहा है. यह निम्न दबाव का क्षेत्र अगले 24 घंटों में एक अवदाब (निम्न वायुमंडलीय दबाव का क्षेत्र) में बदल जायेगा. इसके बाद शनिवार सुबह यह स्थलीय क्षेत्र में प्रवेश करेगा.

इस कारण दक्षिण बंगाल के कुछ जिलों में भारी बारिश हो सकती है. कोलकाता भी प्रभावित हो सकता है. अलीपुर मौसम विभाग ने बताया कि अवदाब बनने के बाद यह शनिवार सुबह दक्षिण ओडिशा और उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटों से सटे इलाकों से होते हुए स्थलीय क्षेत्र में प्रवेश करेगा. इस कारण ओडिशा और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश और तूफान आ सकता है. इसका असर दक्षिण बंगाल पर भी पड़ेगा.

निम्न दबाव के प्रभाव से शनिवार को दक्षिण बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश की आशंका है. दक्षिण 24 परगना, पूर्व मेदिनीपुर व पश्चिमी मेदिनीपुर को लेकर चेतावनी जारी की गयी है.

मछुआरों के समुद्र में जाने पर रोक

निम्न दबाव के कारण बंगाल की खाड़ी के उत्तर और मध्य में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल रही है. यह 28 सितंबर तक जारी रहेगी. समुद्र अब अशांत है. मछुआरों को समुद्र में जाने से मना किया गया है.

दुर्गापूजा के दौरान कैसा रहेगा मौसम का हाल

शनिवार (पंचमी) : दक्षिण बंगाल के कई जिलों में गरज व तेज हवाओं के साथ हो सकती है बारिश. हवा की गति होगी 30 से 40 किमी प्रति घंटे

रविवार (षष्ठी) : उत्तर व दक्षिण 24 परगना, हावड़ा, हुगली, कोलकाता, पूर्व मेदिनीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर और झाड़ग्राम में बारिश की संभावना

सोमवार (सप्तमी) : दक्षिण 24 परगना, हुगली, पूर्व मेदिनीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर, बांकुड़ा और पूर्व बर्दवान में बारिश की संभावना मंगलवार (अष्टमी) : गरज के साथ हो सकती है बारिश. नदिया, मुर्शिदाबाद, बांकुड़ा, बीरभूम, उत्तर व दक्षिण 24 परगना को लेकर अलर्ट

बुधवार (नवमी) : उत्तर व दक्षिण बंगाल के हर जिले में गरज और बिजली के साथ छिटपुट बारिश होने की संभावना है. चल सकती है तेज हवा भी

गुरुवार (दशमी) : कोलकाता, उत्तर व दक्षिण 24 परगना, पूर्व व पश्चिम मेदिनीपुर, हावड़ा, हुगली व झाड़ग्राम में हो सकती है भारी बारिश

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKHILESH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

AKHILESH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola