स्टेशन परिसर में थूकने वालों से रेलवे ने वसूले 23 लाख रुपये

Updated:
विज्ञापन
स्टेशन परिसर में थूकने वालों से रेलवे ने वसूले 23 लाख रुपये

पूर्व रेलवे ने साल के शुरुआती तीन महीनों में विभिन्न रेलवे स्टेशन परिसरों में थूकने वाले लोगों से 32 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला है.

विज्ञापन

स्वच्छता बनाये रखें नहीं तो होगा जुर्माना

संवाददाता, कोलकाता.

पूर्व रेलवे ने साल के शुरुआती तीन महीनों में विभिन्न रेलवे स्टेशन परिसरों में थूकने वाले लोगों से 32 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला है. यह जानकारी रेलवे अधिकारी ने दी. अधिकारी ने बताया कि जनवरी से मार्च 2025 तक विभिन्न स्टेशन परिसरों में थूकने और कूड़ा फैलाने के लिए कुल 31,576 व्यक्तियों को दंडित किया गया, जिसके परिणामस्वरूप जुर्माने के रूप में 32,31,740 रुपये वसूल किये गये.

अधिकारी ने कहा इन उपायों का उद्देश्य न केवल अनुशासन लागू करना है, बल्कि व्यवहार में दीर्घकालिक परिवर्तन लाना भी है. उन्होंने बताया कि स्टेशन परिसर में स्वच्छता बनाए रखने और पूरे नेटवर्क में रेल पटरियों को कचरा मुक्त बनाये रखने के लिए पूर्व रेलवे ठोस प्रयास कर रहा है. पूर्व रेलवे के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि स्वच्छता में सबसे बड़ी बाधा यह है कि कुछ यात्री और रेल उपयोगकर्ता प्लेटफॉर्म पर और स्टेशन परिसर में थूकते हैं और गंदगी फैलाते हैं. पूर्व रेलवे के अधिकारी ने कहा कि जिन यात्रियों और विक्रेताओं ने स्वच्छता बनाये रखने के लिए पहल की उन्हें रेलकर्मियों ने गुलाब देकर सम्मानित और प्रोत्साहित किया. उन्होंने कहा कि पूर्व रेलवे ने विभिन्न स्टेशन पर व्यापक जागरूकता अभियान शुरू किये हैं, जिसका उद्देश्य यात्रियों और रेल उपयोगकर्ताओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है. उन्होंने कहा कि ये अभियान स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और स्टेशन कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी से नियमित आधार पर चलाये जा रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Subodh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola