आज फिर सड़क पर उतर कर न्याय मांगेंगे डॉक्टर

Updated at : 08 Mar 2025 11:10 PM (IST)
विज्ञापन
आज फिर सड़क पर उतर कर न्याय मांगेंगे डॉक्टर

आरजी कर रेप एंड मर्डर मामले में सियालदह कोर्ट ने संजय राय को दोषी बताया है. कोर्ट ने उसे उम्रकैद की सजा भी सुनायी है. पर कोर्ट के इस फैसले से चिकित्सक संतुष्ट नहीं हैं. इस बीच, शनिवार यानी नौ मार्च को जूनियर महिला डॉक्टर से दुष्कर्म व हत्या कांड के सात माह पूरे हो गये.

विज्ञापन

कोलकाता.

आरजी कर रेप एंड मर्डर मामले में सियालदह कोर्ट ने संजय राय को दोषी बताया है. कोर्ट ने उसे उम्रकैद की सजा भी सुनायी है. पर कोर्ट के इस फैसले से चिकित्सक संतुष्ट नहीं हैं. इस बीच, शनिवार यानी नौ मार्च को जूनियर महिला डॉक्टर से दुष्कर्म व हत्या कांड के सात माह पूरे हो गये. ऐसे में न्याय की मांग पर एक बार फिर रविवार को चिकित्सक सड़क पर उतरेंगे, क्योंकि चिकित्सकों का मानना है कि बंगाल की बेटी अभया (पीड़िता) को अब तक उचित न्याय नहीं मिला है. चिकित्सकों की मांग है कि इस हत्या कांड के जिम्मेवार सभी लोगों को सामने लाया जाये. उन्हें सजा दी जाये. पर चिकित्सकों का आरोप है कि उन्हें बचाया जा रहा है. ऐसे में अभय मंच और ज्वाइंट प्लेटफॉर्म ऑफ डॉक्टर्स की ओर से संयुक्त रूप से दो रैलियां निकाली जायेंगी. एक प्रेस वार्ता जारी कर दोनों संगठनों की ओर से यह जानकारी दी गयी है.

बताया गया है कि रविवार दोपहर चार बजे रैली निकाली जायेगी. पहली रैली धर्मतला से और दूसरी हाजरा क्राॅसिंग से निकाली जायेगी. दोनों ही रैलियां रानूछाया मंच तक पहुंच कर समाप्त होंगी. दोनों संगठनों की ओर से सीनियर व जूनियर डॉक्टरों के साथ युवा, अन्य पेशों के कर्मचारियों, खेल व संस्कृति जगत के लोगों से भी इस रैली में शामिल होने का आह्वान किया गया है. दोनों संगठनों की ओर जारी संयुक्त प्रेस रिलीज में जादवपुर विश्वविद्यालय विवाद का भी उल्लेख किया गया है. प्रेस रिलीज में लिखा गया है कि शिक्षा मंत्री ब्रात्य बसू जादवपुर विश्वविद्यालय के प्रदर्शनकारी छात्रों पर अपनी गाड़ी चढ़ाने का आदेश दिया था. शिक्षा मंत्री की कार ने एक छात्र को बेरहमी से कुचल दिया, जिसके कारण राज्य, देश और दुनिया भर में विरोध किया जा रहा है. बता दें कि उक्त रैली में कई जाने-माने चिकित्सक दिख सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola