जलपाईगुड़ी हमले के खिलाफ दिल्ली में भी विरोध-प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन
जलपाईगुड़ी हमले के खिलाफ  दिल्ली में भी विरोध-प्रदर्शन

दिल्ली भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जलपाईगुड़ी में पार्टी नेताओं पर हुए हमले के खिलाफ मंगलवार को बंग भवन के बाहर प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

एजेंसियां, कोलकाता/नयी दिल्ली

दिल्ली भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जलपाईगुड़ी में पार्टी नेताओं पर हुए हमले के खिलाफ मंगलवार को बंग भवन के बाहर प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने इस घटना के लिए बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की निंदा की. कार्यक्रम में दिल्ली भाजपा प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि यह हमला ममता बनर्जी की तुष्टीकरण की राजनीति का परिणाम है. उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा, “तुष्टीकरण की राजनीति ने मुख्यमंत्री को अंधा कर दिया है, इस बार बंगाल की जनता उन्हें करारा जवाब देगी.” कार्यकर्ताओं ने हैली रोड स्थित बंग भवन तक पहुंचने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें बैरिकेड के पास रोक दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akhilesh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Akhilesh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola