कोचिंग सेंटर की आड़ में चला रहे थे देह व्यापार, तीन गिरफ्तार

दक्षिणेश्वर थाने की पुलिस ने कोचिंग सेंटर की आड़ में देह व्यापार चलाने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.
बैरकपुर. दक्षिणेश्वर थाने की पुलिस ने कोचिंग सेंटर की आड़ में देह व्यापार चलाने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के नाम सुजय दास, शुभंकर मोहंती एवं अनुराग मुखर्जी बताये गये हैं. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, तीनों कोचिंग सेंटर के बहाने युवतियों को बहला-फुसलाकर बुलाते थे और फिर उन्हें जाल में फंसा देह व्यापार के लिए मजबूर करते थे. बैरकपुर पुलिस कमिश्नरेट के खुफिया विभाग एवं दक्षिणेश्वर थाने की पुलिस ने संयुक्त अभियान चला शुक्रवार देर रात को दक्षिणेश्वर इलाके में स्थित उक्त कोचिंग सेंटर में छापेमारी की, जहां से गिरोह के तीन सदस्य दबोचे गये. पुलिस इनसे पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों तक पहुंचने की कोशिश में लगी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




