ePaper

सिग्नलिंग सिस्टम में आयी समस्या, कई ट्रेनें रद्द

Updated at : 21 May 2025 2:13 AM (IST)
विज्ञापन
सिग्नलिंग सिस्टम में आयी समस्या, कई ट्रेनें रद्द

दक्षिण पूर्व रेलवे के हावड़ा-सांतरागाछी मार्ग की सिग्नलिंग प्रणाली में समस्या देखे जाने के बाद मंगलवार को हावड़ा-खड़गपुर सेक्शन में ट्रेन परिचालन बाधित रहा.

विज्ञापन

हावड़ा स्टेशन पर यात्रियों ने किया प्रदर्शन

संवाददाता, कोलकातादक्षिण पूर्व रेलवे के हावड़ा-सांतरागाछी मार्ग की सिग्नलिंग प्रणाली में समस्या देखे जाने के बाद मंगलवार को हावड़ा-खड़गपुर सेक्शन में ट्रेन परिचालन बाधित रहा. इसके चलते कई लोकल ट्रेनों को रद्द कर देना पड़ा. कई स्टेशनों पर लोकल के साथ मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें काफी देर तक रुकी रहीं. एक तरफ गर्मी का सितम और दूसरी तरफ ट्रेनों के लेट होने के सिलसिले ने यात्रियों को आक्रोशित कर दिया. हावड़ा से लेकर खड़गपुर तक के प्रत्येक स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ देखी गयी. ट्रेनों के समय पर स्टेशन नहीं आने से यात्री परेशान हुए. दिनभर स्टेशनों के पूछताछ काउंटर पर भीड़ रही. यात्री अपने ट्रेन की जानकारी लेते देखे गये. ट्रेनों के रद्द होने की घोषणा से यात्री नाराज होते दिखे. हावड़ा स्टेशन के न्यू कॉम्प्लेक्स में यात्रियों ने विरोध प्रदर्शन किया. इस संबंध में दक्षिण पूर्व रेलवे का कहना है कि इस समस्या का समाधान जल्द कर लिया जायेगा.

पिछले दिनों दक्षिण पूर्व रेलवे के हावड़ा-खड़गपुर सेक्शन पर सांतरागाछी में नॉन-इंटरलॉकिंग का काम चल रहा था. यह कार्य सोमवार को पूरा कर लिया गया. काम पूरा होने के बाद से सिग्नल प्रणाली में समस्याएं देखी जा रही हैं. सोमवार के बाद मंगलवार को यात्रियों की यह परेशानी और अधिक व्यापक हो गयी. बताया जाता है कि सांतरागाछी स्टेशन पर सिग्नलिंग प्रणाली में समस्या थी.

इन ट्रेनों के परिचालन पर पड़ा असर

मंगलवार को 12883/12884 हावड़ा-पुरुलिया एक्सप्रेस, 12021/12022 हावड़ा-बारबिल जन शताब्दी एक्सप्रेस, 12858 दीघा-हावड़ा एक्सप्रेस और 22897 हावड़ा-दिघा कांडारी एक्सप्रेस रद्द रही. इसके साथ 21 मई को 12883/12884 हावड़ा-पुरुलिया एक्सप्रेस, 12858 दिघा-हावड़ा एक्सप्रेस और 22897 हावड़ा-दीघा कंडारी एक्सप्रेस को रद्द किये जाने की सूचना रेलवे द्वारा दी गयी है. कुछ लंबी दूरी की ट्रेनों को खड़गपुर स्टेशन पर ही शॉर्ट टर्मिनेशन और शॉर्ट ओरिजिनेशन किया गया. इसमें 18008 भंजपुर-शालीमार एक्सप्रेस, 18007 शालीमार-भंजपुर एक्सप्रेस, 18004 आद्रा-हावड़ा एक्सप्रेस और 18003 हावड़ा-आद्रा एक्सप्रेस मंगलवार को खड़गपुर स्टेशन पर ही अपनी यात्रा समाप्त किया. इसमें 18008/18007 भंजपुर-शालीमार-भंजपुर एक्सप्रेस 21 मई को भी खड़गपुर स्टेशन पर ही शॉर्ट टंर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट होगी. इसी तरह से 18004 आद्रा-हावड़ा एक्सप्रेस और 18003 हावड़ा-आद्रा एक्सप्रेस, खड़गपुर स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKHILESH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

AKHILESH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola