ePaper

बारिश और टैगोर : डाक विभाग ने जारी किया विशेष पोस्टकार्ड सेट

Updated at : 08 Aug 2025 1:03 AM (IST)
विज्ञापन
बारिश और टैगोर : डाक विभाग ने जारी किया विशेष पोस्टकार्ड सेट

डाक विभाग का मानना है कि टैगोर की कविताओं और गद्य में वर्षा केवल एक प्राकृतिक घटना नहीं, बल्कि एक भावनात्मक, काव्यात्मक और दार्शनिक अनुभव है.

विज्ञापन

गुरुदेव की मॉनसून रचनाओं को समर्पित चित्र पोस्टकार्ड ‘फॉरएवर इन लेटर्स’ अभियान के तहत जारी

कोलकाता. कविगुरु रवींद्रनाथ ठाकुर की पुण्यतिथि के अवसर पर डाक विभाग ने गुरुवार को “बारिश और टैगोर ” विषय पर आधारित आठ विशेष चित्र पोस्टकार्ड का एक सेट जारी किया. यह पहल ‘फॉरएवर इन लेटर्स’ अभियान के तहत की गयी है, जिसका उद्देश्य युवाओं में पत्र लेखन की परंपरा को पुनर्जीवित करना और डाक टिकट संग्रहण (फिलैटली) की संस्कृति को बढ़ावा देना है.

साहित्य और प्रकृति का सौंदर्य संगम

इस पहल के माध्यम से गुरुदेव की रचनाओं में वर्षा के प्रति जो आत्मीयता और सौंदर्य बोध झलकता है, उसे साहित्य और प्रकृति के संगम के रूप में चित्रित किया जायेगा. डाक विभाग का मानना है कि टैगोर की कविताओं और गद्य में वर्षा केवल एक प्राकृतिक घटना नहीं, बल्कि एक भावनात्मक, काव्यात्मक और दार्शनिक अनुभव है. पोस्टकार्डों में टैगोर के साहित्यिक दृष्टिकोण से मानसून की छवियों को दर्शाया गया है, जो पाठकों को स्मृति, कल्पनाशीलता और भावनात्मक जुड़ाव का अनुभव करायेंगे. यह प्रयास न केवल गुरुदेव की साहित्यिक विरासत को सम्मान देने का माध्यम है, बल्कि युवाओं को पत्र लेखन जैसे मानवीय संवाद के साधनों की ओर लौटने के लिए भी प्रेरित करता है.

युवाओं को जोड़ने का रचनात्मक माध्यम

गौरतलब है कि ‘फॉरएवर इन लेटर्स’ अभियान के तहत देशभर में समय-समय पर ऐसे डाक आधारित आयोजन किए जा रहे हैं, जो साहित्य, संस्कृति और संवाद को बढ़ावा देते हैं. “बारिश और टैगोर ” पोस्टकार्ड सेट इसी कड़ी में एक रचनात्मक और भावनात्मक जोड़ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GANESH MAHTO

लेखक के बारे में

By GANESH MAHTO

GANESH MAHTO is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola