ePaper

अंतिम संस्कार से पूर्व शव उठा ले गयी पुलिस

Updated at : 22 Apr 2025 1:30 AM (IST)
विज्ञापन
अंतिम संस्कार से पूर्व शव उठा ले गयी पुलिस

जानकारी के मुताबिक, वृद्ध की मौत के बाद उसके परिजन होम्योपैथी डॉक्टर से लिखाकर उसके शव को अंतिम संस्कार के लिए बनगांव के भूपेंद्रनाथ सेठ स्मृति श्मशान घाट ले गये.

विज्ञापन

बनगावं. बनगांव थाना के गड़ापोता इलाके के निवासी ध्रुव कुंडू (65) नामक वृद्ध की मौत के बाद परिवार वाले शव को लेकर अंतिम संस्कार करने श्मशान घाट पहुंचे थे लेकिन अचानक वहां पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. जानकारी के मुताबिक, वृद्ध की मौत के बाद उसके परिजन होम्योपैथी डॉक्टर से लिखाकर उसके शव को अंतिम संस्कार के लिए बनगांव के भूपेंद्रनाथ सेठ स्मृति श्मशान घाट ले गये. लेकिन वहां पर वृद्ध के कागज व उसके शरीर में गले में एक दाग देखकर श्मशान घाट के कर्मचारियों ने तुरंत बनगांव नगरपालिका को सूचना दी. वहां से पुलिस को सूचना दी गयी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है कि आखिर वृद्ध की मौत कैसे हुई है. उसके गले में दाग का निशान आखिर क्यों है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GANESH MAHTO

लेखक के बारे में

By GANESH MAHTO

GANESH MAHTO is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola