ePaper

दुर्गापूजा पर साइबर फ्रॉड से बचने के लिए अनोखे ढंग से जागरूकता फैला रही पुलिस

Updated at : 29 Sep 2025 1:14 AM (IST)
विज्ञापन
दुर्गापूजा पर साइबर फ्रॉड से बचने के लिए अनोखे ढंग से जागरूकता फैला रही पुलिस

देश भर में साइबर फ्रॉड के मामले बढ़ते जा रहे हैं. साइबर ठग विभिन्न तरीकों से लोगों को अपने झांसे में फंसा कर ठगी कर रहे हैं.

विज्ञापन

संवाददाता, कोलकाता

देश भर में साइबर फ्रॉड के मामले बढ़ते जा रहे हैं. साइबर ठग विभिन्न तरीकों से लोगों को अपने झांसे में फंसा कर ठगी कर रहे हैं. दुर्गापूजा के दौरान बंगाल में देश-विदेश से लोग पंडाल दर्शन करने आते हैं. इस बीच, विधाननगर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से दुर्गापूजा के बीच ही साइबर फ्रॉड से बचने के लिए लोगों को अनोखे अंदाज में जागरूक किया जा रहा है.

यहां पंडालों में पोस्टर, बैनर के बीच स्कैनर लगाये गये हैं, जिनके माध्यम से लोग स्कैन कर साइबर फ्रॉड से जुड़े हर प्रश्न का जवाब पायेंगे. जैसे अगर वैसा उनके साथ होता है, तो वे सबसे पहले क्या करेंगे. इस स्थिति में लोगों के लिए प्रश्न के साथ ही ऑप्शन भी दिये गये हैं. देखा जा रहा है कि कितने लोग साइबर फ्रॉड के प्रति जागरूक है और कितने लोग किन-किन मामलों में अनभिज्ञ हैं. सभी सवालों के सही जवाब देने वालों को सम्मानित करने का भी निर्णय लिया गया है. इसका चयन विधाननगर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से किया जायेगा.

इसके साथ ही विधाननगर पुलिस की ओर से यहां के कई पंडालों में साइबर फ्रॉड से बचने के नुस्खे भी पुलिस प्रशासन की ओर से दर्शाये गये हैं. इसके अलावा एक निजी बैंक के साथ मिलकर विभिन्न जगहों पर साइबर वॉल भी तैयार किये गये हैं, जिसके जरिये लोगों को साइबर जागरूकता के पोस्टर लगाकर उनमें कुछ संदेशों के जरिये लोगों को ठगी से बचने की पहल के बारे में बताये गये हैं.

मालूम हो कि विधाननगर के अलावा अन्य जिलों में भी इस तरह से पोस्टर-बैनर के जरिये पुलिस प्रशासन की ओर से साइबर फ्रॉड से बचने के बारे में जानकारी दी जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKHILESH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

AKHILESH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola