मंगलाहाट के दिन ट्रैफिक जाम को लेकर पुलिस हुई सख्त
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 13 Nov 2024 1:40 AM
मंगलाहाट के दिन हावड़ा मैदान इलाके में ट्रैफिक जाम से निबटने के लिए मंगलवार को पुलिस एक्शन में दिखी.
माइकिंग कर सड़क किनारे दुकान लगाने वाले हॉकरों को दी चेतावनी
हावड़ा. मंगलाहाट के दिन हावड़ा मैदान इलाके में ट्रैफिक जाम से निबटने के लिए मंगलवार को पुलिस एक्शन में दिखी. एसीपी तथागत पांडे सहित सिटी पुलिस के अन्य अधिकारियों ने मंगलाहाट के दिन सड़क किनारे दुकान लगाने वालों को माइकिंग कर चेतावनी देते हुए कहा कि सड़क को घेरकर दुकान लगाने पर पुलिस कार्रवाई करेगी. उन्होंने कहा कि इस अंचल में जिला अस्पताल, हावड़ा नगर निगम मुख्यालय, हावड़ा थाना, स्कूल, कॉलेज सहित कई महत्वपूर्ण कार्यालय हैं. मंगलवार को सड़क किनारे दुकान लगाने वाले हॉकरों के कारण स्थिति बद से बदतर हो जाती है. सुबह 10 बजे से जाम लग जाता है. ट्रैफिक जाम होने से कार्यालय और स्कूल-कॉलेज जाने वाले बच्चों को भारी परेशानी होती है. एसीपी ने यह भी साफ तौर पर कहा कि दुकान बंद करने के बाद वे लोग अपना चौकी साथ लेकर जायें. सड़क किनारे चौकी रखने पर पुलिस उसे जब्त कर लेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










