कोलकाता पुलिस के बैंड को राजभवन जाने से रोका गया, बिफरीं मुख्यमंत्री

Updated at : 28 Jan 2025 2:41 AM (IST)
विज्ञापन
कोलकाता पुलिस के बैंड को राजभवन जाने से रोका गया, बिफरीं मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के लिए कोलकाता पुलिस के बैंड को शुरुआत में राजभवन में प्रवेश की अनुमति नहीं देने पर नाराजगी व्यक्त की.

विज्ञापन

मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप से बैंड को राजभवन में मिली एंट्री

संवाददाता, कोलकाता

राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के लिए कोलकाता पुलिस के बैंड को शुरुआत में राजभवन में प्रवेश की अनुमति नहीं देने पर नाराजगी व्यक्त की. गौरतलब है कि राजभवन में आयोजित पारंपरिक जलपान समारोह के लिए शाम 4:29 बजे राजभवन पहुंची ममता बनर्जी को बताया गया कि पुलिस बैंड बाहर इंतजार कर रहा है. पुलिस बैंड इस कार्यक्रम का नियमित हिस्सा लेता रहा है.

इस पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नाराजगी जतायी और प्रश्न किया कि बैंड को क्यों बाहर खड़ा किया गया है. साथ ही कहा कि बैंड का प्रदर्शन इस कार्यक्रम में हमेशा होता है. उन्होंने जोर देकर कहा कि बैंड को प्रवेश की अनुमति दी जानी चाहिए. साथ ही धमकी दी कि जब तक उन्हें प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं दी जाती, वह राजभवन में प्रवेश नहीं करेंगी.

मुख्यमंत्री राजभवन के द्वार पर पहुंची, जहां बैंड खड़ा था. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से बैंड को अंदर जाने देने का आग्रह किया.

राजभवन में एक वरिष्ठ अधिकारी से बात करने से पहले उन्हें यह कहते हुए सुना गया कि ‘कोलकाता पुलिस सुरक्षा प्रदान करती है. पुलिस बैंड को अंदर क्यों नहीं आने दिया जा रहा है?’ बैंड को अंदर जाने की अनुमति मिलने के बाद ममता बनर्जी ने उनसे एक गाना बजाने का अनुरोध किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola