पीएम कल देंगे 5,200 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात

Updated:
विज्ञापन
पीएम कल देंगे 5,200 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को विश्वस्तरीय इन्फ्रास्ट्रक्चर और विकसित शहरी संपर्क के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप कोलकाता में मेट्रो रेल परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे.

विज्ञापन

संवाददाता, कोलकाता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को विश्वस्तरीय इन्फ्रास्ट्रक्चर और विकसित शहरी संपर्क के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप कोलकाता में मेट्रो रेल परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे. 13.61 किलोमीटर लंबे नवनिर्मित मेट्रो नेटवर्क का उद्घाटन किया जायेगा और इन मार्गों पर मेट्रो सेवाओं का शुभारंभ होगा. पीएम जेसोर रोड मेट्रो स्टेशन जायेंगे, जहां से वे नोआपाड़ा-जय हिंद बिमानबंदर मेट्रो सेवा को हरी झंडी दिखायेंगे. इसके अलावा, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वे सियालदह-एस्प्लेनेड मेट्रो सेवा और बेलियाघाटा-हेमंत मुखोपाध्याय मेट्रो सेवा को भी हरी झंडी दिखायेंगे. प्रधानमंत्री जेसोर रोड मेट्रो स्टेशन से जय हिंद बिमान बंदर स्टेशन तक मेट्रो ट्रेन की सवारी करेंगे. फिर वहां से वापसी भी करेंगे. पीएम अपनी यात्रा में कोलकाता के लिए 5200 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे.

यात्रा के समय में आयेगी कमी

सार्वजनिक समारोह में प्रधानमंत्री इन मेट्रो खंडों और हावड़ा मेट्रो स्टेशन पर एक नवनिर्मित सबवे का उद्घाटन करेंगे. नोआपाड़ा-जय हिंद बिमान बंदर मेट्रो सेवा से हवाई अड्डे तक पहुंच में अत्यधिक सुधार होगा. सियालदह-एस्प्लेनेड मेट्रो दोनों स्थानों के बीच यात्रा के समय को लगभग 40 मिनट से घटाकर केवल 11 मिनट कर देगी. बेलियाघाटा-हेमंत मुखोपाध्याय मेट्रो खंड आइटी हब के साथ कनेक्टिविटी बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा. ये मेट्रो रूट कोलकाता के कुछ सबसे व्यस्त इलाकों को जोड़ेंगे, यात्रा समय में उल्लेखनीय कमी लायेंगे और मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी को मजबूत करेंगे, जिससे लाखों दैनिक यात्रियों को लाभ होगा.

मोदी जनसभा को करेंगे संबोधित

कोलकाता शहर व हावड़ा के क्षेत्र में सड़क इन्फ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देने के लिए, प्रधानमंत्री 1,200 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले 7.2 किलोमीटर लंबे छह-लेन एलिवेटेड कोना एक्सप्रेसवे की आधारशिला भी रखेंगे. यह हावड़ा, आसपास के ग्रामीण इलाकों और कोलकाता के बीच कनेक्टिविटी को बढ़ायेगा, जिससे यात्रा के समय में बचत होगी और क्षेत्र में कारोबार, वाणिज्य और पर्यटन को महत्वपूर्ण बढ़ावा मिलेगा. बताया गया है कि प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को यहां दो कार्यक्रमों में भाग लेंगे. जेसोर रोड स्टेशन पर सरकारी कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद वह दमदम सेंट्रल जेल मैदान में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akhilesh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Akhilesh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola