झूठे वादे कर रहे हैं पीएम नरेंद्र मोदी

Updated:
विज्ञापन
झूठे वादे कर रहे हैं पीएम नरेंद्र मोदी

तृणमूल कांग्रेस के अल्पसंख्यक सेल के अध्यक्ष व विधायक मुशर्रफ हुसैन ने रविवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वादे झूठे हैं.

विज्ञापन

संवाददाता, कोलकाता

तृणमूल कांग्रेस के अल्पसंख्यक सेल के अध्यक्ष व विधायक मुशर्रफ हुसैन ने रविवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वादे झूठे हैं. यह बयान उन्होंने डोरिना क्राॅसिंग के पास तृणमूल के धरना मंच से दिया. मंच पर हुसैन के आह्वान पर राज्य के विभिन्न जिलों से अल्पसंख्यक समुदाय से जुड़े लोग एकत्र हुए थे. हुसैन ने कहा : मैं मुख्यमंत्री व तृणमूल प्रमुख ममता बनर्जी के पथ के अनुयायी हूं और ‘दीदी’ हमेशा अपने कार्यों में दृढ़ रहती हैं. मुख्यमंत्री बंगाल में विकास की नयी गाथा लिख रही हैं और अल्पसंख्यकों के लिए जो किया है, वह कोई और नहीं कर सकता. ममता बनर्जी के रहते बंगाल में भाजपा की कोई साजिश सफल नहीं हो पायेगी. बंगाल और बांग्ला भाषा को लेकर भाजपा की नीति निंदनीय है. अगले साल राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव में जनता इसका जवाब देगी. जिस बंगाल और बांग्ला भाषा ने अंग्रेजों को भी भयभीत कर दिया था, आज भाजपा उसी भाषा का अपमान करने से नहीं चूक रही है. देश में धर्म, प्रांत और भाषा को लेकर राजनीति की जा रही है, लेकिन बंगाल में ऐसा नहीं होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akhilesh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Akhilesh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola