ePaper

अलीपुरदुआर में 29 मई को पीएम मोदी की जनसभा

Updated at : 21 May 2025 2:11 AM (IST)
विज्ञापन
अलीपुरदुआर में 29 मई को पीएम मोदी की जनसभा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस माह के अंत में पश्चिम बंगाल के दौरे पर आयेंगे. 29 मई को पीएम मोदी उत्तर बंगाल के अलीपुरदुआर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे.

विज्ञापन

संवाददाता, कोलकाता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस माह के अंत में पश्चिम बंगाल के दौरे पर आयेंगे. 29 मई को पीएम मोदी उत्तर बंगाल के अलीपुरदुआर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे. अलीपुरदुआर के भाजपा सांसद मनोज तिग्गा ने यह जानकारी दी. पीएम मोदी के आगमन को लेकर तैयारियां शुरू हो गयी हैं.

मंगलवार को भाजपा सांसद मनोज तिग्गा ने अलीपुरदुआर स्थित परेड ग्राउंड का दौरा किया. इस मौके पर श्री तिग्गा के साथ फलाकाटा से विधायक दीपक बर्मन, कालचीनी के विधायक विशाल लामा सहित अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने आगामी 29 मई को उत्तर बंगाल में आने की इच्छा जाहिर की है. इसलिए वह जनसभा के लिए परेड ग्राउंड का परिदर्शन करने आये थे. उन्होंने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद सेना के सम्मान में प्रधानमंत्री 29 मई को उत्तर बंगाल में जनसभा करेंगे. इसलिए हम मैदान देखने आये हैं. हमने उन सभी जगहों की जांच कर ली है, जहां मंच बनाया जा सकता है.

श्री तिग्गा ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अभियान के बाद प्रधानमंत्री देश में कई जगहों पर जनसभाएं कर रहे हैं. उस कार्यक्रम के हिस्से के रूप में, वह उत्तर बंगाल के अलीपुरदुआर में एक बैठक करेंगे. उल्लेखनीय है कि अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. भाजपा सांसद ने कहा कि अभी चुनाव होने में लगभग 10 महीने का समय बाकी है, लेकिन इतना पहले पीएम मोदी के दौरे से यहां के भाजपा कर्मियों का मनोबल और बढ़ेगा. श्री तिग्गा ने बताया कि करीब 10 वर्ष के बाद पीएम मोदी अलीपुरदुआर आ रहे हैं. इससे पहले 2011 व 2016 में वह यहां आये थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKHILESH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

AKHILESH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola