ePaper

गंगा मिशन ने कंसाई नदी के तट पर किया पौधरोपण

Updated at : 12 Aug 2025 12:38 AM (IST)
विज्ञापन
गंगा मिशन ने कंसाई नदी के तट पर किया पौधरोपण

ग्लोबल वार्मिंग के कारण मौसम दिन-प्रतिदिन बदल रहा है, पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है.

विज्ञापन

कोलकाता. ग्लोबल वार्मिंग के कारण मौसम दिन-प्रतिदिन बदल रहा है, पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है. पर्यावरण को बचाने के लिए ””””गंगा मिशन”””” की ओर से रविवार को कंसाई नदी के तट पर गंगा हरित अभियान और पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के तहत मेदिनीपुर नगर पालिका के अंतर्गत आनेवाले 11 स्कूलों के शिक्षकों को विभिन्न प्रकार के फलदार पौधे सौंपे गये.

इसके अलावा मेदिनीपुर नगर पालिका के वार्ड संख्या 18 स्थित बाल कब्रिस्तान में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मेदिनीपुर नगर पालिका के अध्यक्ष सौमेन खान, गंगा मिशन के राष्ट्रीय महासचिव प्रह्लाद राय गोयनका और कई सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे. मेदिनीपुर नगर पालिका के अध्यक्ष सौमेन खान ने कहा- कई स्कूलों को पौधे उपलब्ध कराये गये हैं. इसके अलावा, आने वाले दिनों में पर्यावरण संतुलन बनाये रखने के लिए परिंदे और पक्षियों के घोंसले भी उपलब्ध कराये जायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUBODH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SUBODH KUMAR SINGH

SUBODH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola