रजिस्ट्रेशन रद्द होने के बाद भी चल रही थी पायलट कार !

Updated:
विज्ञापन
रजिस्ट्रेशन रद्द होने के बाद भी चल रही थी पायलट कार !

तृणमूल विधायक शौकत मोल्ला की सुरक्षा में जुटी पुलिस की पायलट कार के चपेट में आकर कराया इलाके के निवासी मोहम्मद ताजुद्दीन नामक एक बाइक चालक की मौत होने की घटना की जांच में एक नयी चौंकाने वाली जानकारी सामने आयी है.

विज्ञापन

कोलकाता. तृणमूल विधायक शौकत मोल्ला की सुरक्षा में जुटी पुलिस की पायलट कार के चपेट में आकर कराया इलाके के निवासी मोहम्मद ताजुद्दीन नामक एक बाइक चालक की मौत होने की घटना की जांच में एक नयी चौंकाने वाली जानकारी सामने आयी है. पता चला है कि जिस पायलट कार से दुर्घटना हुई, उसका रजिस्ट्रेशन गत वर्ष 10 अगस्त को ही रद्द कर दिया गया था. इसके बावजूद वह कार इस्तेमाल की जा रही थी. यही नहीं, गत वर्ष 2016 के सितंबर महीने में परिवहन विभाग ने बेहद ज्यादा प्रदूषण फैलाने के आरोप में इस पायलट कार को लॉक कर दिया था. इसके बाद 2024 में इसका रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया गया था. इसके बावजूद कैसे यह पायलट कार इस्तेमाल की जा रही थी, इस पर सवाल खड़े हो रहे हैं. गौरतलब है कि सेना की एक ट्रक को लापरवाही से ड्राइविंग करने के मामले में जहां पुलिस ने रोक दिया और चालक के खिलाफ केस कर दिया, वहीं पुलिस की रजिस्ट्रेशन रद्द पायलट कार से एक बाइक चालक की जान चली गयी थी, पुलिस इसमें क्या करवाई करती है, इस पर सवाल खड़े हो रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akhilesh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Akhilesh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola