पेयजल आपूर्ति ठप होने पर फूटा लोगों का गुस्सा

डोमजूर थाना अंतर्गत माकड़दह एक नंबर ग्राम पंचायत क्षेत्र में पिछले दो सप्ताह से जलापूर्ति पूरी तरह से ठप होने के कारण लोगों का गुस्सा फूट पड़ा.
डोमजूर में हावड़ा-आमता रोड डेढ़ घंटे तक किया जाम
संवाददाता, हावड़ा.
डोमजूर थाना अंतर्गत माकड़दह एक नंबर ग्राम पंचायत क्षेत्र में पिछले दो सप्ताह से जलापूर्ति पूरी तरह से ठप होने के कारण लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. मंगलवार को स्थानीय लोगों ने पानी नहीं मिलने के विरोध में डेढ़ घंटे तक हावड़ा-आमता रोड पर पथावरोध किया, जिससे हावड़ा-आमता रोड पर ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गयी. मालूम रहे कि इस इलाके में केएमडीए की ओर से जलापूर्ति की जाती है, लेकिन पिछले दिनों पंप हाउस में चोरी होने की वजह मशीन खराब हो गया है.
इसी वजह से यहां जलापूर्ति बंद है. पेयजल नहीं मिलने से लोगों को भारी परेशानी हो रही है. वहीं, पथावरोध की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्कामुक्की भी हुई. हालांकि पुलिस से आश्वासन मिलने के बाद अवरोध खत्म हुआ. इस बारे में पूछे जाने पर पंचायत प्रधान दिब्येंदु चटर्जी ने कहा कि मशीन में लगे उपकरण की चोरी हो गयी है. यही कारण है कि जलापूर्ति पूर्ण रूप से बंद है. केएमडीए को मरम्मत करने के लिए कहा गया है. अगले दो से तीन दिनों के अंदर मरम्मत कार्य होने की संभावना है. इसके बाद ही जलापूर्ति बहाल हो जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




