ePaper

अपने घर लौटने लगे हैं लोग खुलने लगी हैं दुकानें : एडीजी

Updated at : 15 Apr 2025 1:33 AM (IST)
विज्ञापन
अपने घर लौटने लगे हैं लोग खुलने लगी हैं दुकानें : एडीजी

हिंसा प्रभावित मुर्शिदाबाद में स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है. दुकानें फिर से खुलने लगी हैं. भय से पलायन कर चुके परिवार अब अपने घर लौटने लगे हैं.

विज्ञापन

हिंसा प्रभावित मुर्शिदाबाद में स्थिति हो रही सामान्य

संवाददाता, कोलकाताहिंसा प्रभावित मुर्शिदाबाद में स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है. दुकानें फिर से खुलने लगी हैं. भय से पलायन कर चुके परिवार अब अपने घर लौटने लगे हैं. यह जानकारी अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी-लॉ एंड ऑर्डर) जावेद शमीम ने सोमवार को एक प्रेसवार्ता में दी. उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में शांति एवं स्थिरता बहाल करने के प्रयास जारी हैं. दुकानें खुलनी शुरू हो गयी हैं और पलायन कर चुके लोग वापस लौट रहे हैं. अब तक 19 परिवार अपने घर लौट चुके हैं. मालदा और मुर्शिदाबाद जिला प्रशासन जिलों से पलायन कर गये लोगों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं. वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा : अब तक 210 लोग गिरफ्तार किये जा चुके हैं. मैं लोगों से आग्रह करता हूं कि वे अफवाहों पर विश्वास न करें और जानकारी की पुष्टि करें. अगर हमें शांति बनायी रखनी है, तो अफवाहों पर रोक लगानी होगी. पिता-पुत्र हत्याकांड में दर्ज होगा अलग मामला, नहीं बख्शे जायेंगे दोषी : एक मामले में पिता व पुत्र की नृशंस हत्या का उल्लेख करते हुए शमीम ने कहा कि एक अलग मामला दर्ज किया जाएगा और इसमें शामिल सभी दोषियों और तमाशबीनों को जवाबदेह ठहराया जाएगा. आरोपियों की सटीक पहचान करने में समय लगेगा, लेकिन किसी को भी बख्शा नहीं जायेगा. शमीम ने कहा : पुलिस की पहली प्राथमिकता मुर्शिदाबाद में पूरी तरह से सामान्य स्थिति बहाल करना है और हमें विश्वास है कि यह जल्द ही हासिल हो जायेगा.

मुर्शिदाबाद का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

कोलकाता. मुर्शिदाबाद की घटना को लेकर अब सुप्रीम कोर्ट में मामला दर्ज हुआ. याचिकाकर्ता अधिवक्ता ने अपने आवेदन में कहा है कि विशेष दल का गठन कर शीर्ष अदालत की निगरानी में मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा की जांच हो. अदालत सूत्रों के मुताबिक अधिवक्ता शशांक शेखर झा ने मामला दर्ज किया है. उन्होंने कहा है कि मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा में मौत हुई है, इसलिए उक्त घटना की जांच जरूरी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKHILESH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

AKHILESH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola