जेयू की मृत छात्रा के माता-पिता सीपी से मिले

Updated:
विज्ञापन
जेयू की मृत छात्रा के माता-पिता सीपी से मिले

जादवपुर विश्वविद्यालय (जेयू) की छात्रा अनामिका मंडल की विश्वविद्यालय के तालाब में मौत होने की घटना के बाद अनामिका के माता-पिता ने सोमवार को जादवपुर थाने में बेटी के हत्या किये जाने की लिखित शिकायत दर्ज करायी है.

विज्ञापन

थाने में हत्या की शिकायत दर्ज

संवाददाता, कोलकाता

जादवपुर विश्वविद्यालय (जेयू) की छात्रा अनामिका मंडल की विश्वविद्यालय के तालाब में मौत होने की घटना के बाद अनामिका के माता-पिता ने सोमवार को जादवपुर थाने में बेटी के हत्या किये जाने की लिखित शिकायत दर्ज करायी है. इसके पहले वे कोलकाता पुलिस मुख्यालय लालबाजार में जाकर पुलिस आयुक्त मनोज वर्मा से मिले थे. वहां लंबे समय तक अनामिका के माता-पिता ने सीपी से बात की. मृतक के अभिभावकों ने कहा कि उनकी बेटी को अंधेरे से डर लगता था. वह तैरना नहीं जानती थी, फिर वह क्यों रात के अंधेरे में तालाब के पास जायेगी? यह सवाल अबतक रहस्य बना हुआ है.

सीपी ने इस मामले की गहराई तक जाकर जांच करने का भरोसा परिवार के सदस्यों को दिया है. इधर, थाने में शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने मृतका के तीन दोस्तों से पूछताछ शुरू कर दी है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि गुरुवार रात असल में क्या हुआ था. क्या यह वाकई यह एक हत्या है? या यह महज एक दुर्घटना? इस सवाल के जवाब के लिए पुलिस विसरा रिपोर्ट आने का भी इंतजार कर रही है. इधर, इस मामले में कोलकाता पुलिस के संयुक्त आयुक्त (अपराध) रूपेश कुमार ने कहा कि, परिवार की शिकायत के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है. हमें शिकायत मिल गयी है. नियमानुसार जो भी कार्रवाई करनी होगी, की जायेगी. पुलिस सूत्रों ने यह भी बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 103 (1), साजिश समेत कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. गौरतलब है कि जादवपुर विश्वविद्यालय की छात्रा अनामिका मंडल की गुरुवार को हुई रहस्यमय मौत चर्चा का विषय बनी हुई है. शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अनामिका की मौत डूबने से होने की बात कही गयी है, हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि उसने शराब पी थी या नहीं. परिवार का दावा है कि अनामिका ने शराब नहीं पी थी. उनकी बेटी की हत्या की गयी है. अनामिका के शरीर पर चोटों के निशान थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akhilesh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Akhilesh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola