माध्यमिक परीक्षा : पैरा टीचर्स व वॉलंटियर्स नहीं होंगे शामिल

माध्यमिक परीक्षा में अब कुछ ही दिन बचे हैं. माध्यमिक परीक्षाएं 10 फरवरी से शुरू हो रही हैं. इस बार बोर्ड माध्यमिक को लेकर सख्त है.
संवाददाता, कोलकाता
माध्यमिक परीक्षा में अब कुछ ही दिन बचे हैं. माध्यमिक परीक्षाएं 10 फरवरी से शुरू हो रही हैं. इस बार बोर्ड माध्यमिक को लेकर सख्त है. माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने घोषणा की है कि पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी सिविक वालंटियर और पैरा टीचर, परीक्षा से संबंधित किसी भी कार्य में शामिल नहीं होंगे. अभिभावकों के लिए भी इस बार कड़े नियम लागू किये जा रहे हैं.
परीक्षा हॉल में अगर अभिभावक प्रवेश करते हैं तो उनकी तलाशी ली जायेगी. यह तलाशी पुलिस द्वारा ली जायेगी, कोई सिविक वॉलेंटियर यह तलाशी नहीं लेगा. बोर्ड का मानना है कि सिविक वॉवलेंटियर व पैराटीचर के स्थानीय होने के कारण सुरक्षा से समझौता होने का खतरा होता है. आमतौर पर परीक्षा हॉल में अभिभावकों के प्रवेश करने की मनाही होती है. लेकिन कई विशेष स्थितियों में जरूरत पड़ने पर अभिभावक प्रवेश करते हैं.
बोर्ड सूत्रों के मुताबिक पूर्व में ऐसा देखा गया है कि कई बार अभिभावक ही बच्चों की नकल में मदद करते हैं. परीक्षार्थी को दवा देने के नाम पर या अन्य कोई विशेष कारण दिखाकर अभिभावक यदि हॉल में प्रवेश करते हैं तो परीक्षा हॉल में प्रवेश करते और निकलते वक्त उनकी तलाशी ली जायेगी. हालांकि परीक्षार्थियों की तलाशी पुलिस नहीं बल्कि संबंधित शिक्षक ही लेंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




