पुराना व जर्जर मकान ढहने से फैली दहशत

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 30 Sep 2024 1:12 AM

विज्ञापन

मालूम हो कि मकान 90 वर्ष पुराना है.

विज्ञापन

खड़गपुर. कोतवाली थाना अंतर्गत मेदिनीपुर शहर के बड़ाबाजार इलाके में एक पराना व जर्जर मकान के ढह जाने से इलाके के लोगों में दहशत फैल गयी. हालांकि जर्जर मकान कई वर्षों से खाली होने और ढहने के दौरान आसपास लोग नहीं होने के कारण कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ. मालूम हो कि मकान 90 वर्ष पुराना है. मकान जर्जर होने के कारण कुछ वर्षो से खाली पड़ा था. इलाके में पिछले दिनों हुई तेज बारिश के कारण मकान और अधिक कमजोर हो गया था. इस बीच, मकान अचानक ढह गया, जिससे लोगों में दहशत फैल गयी. घटना की जानकारी पुलिस और मेदिनीपुर नगरपालिका को दी गयी. मेदिनीपुर नगरपालिका के चेयरमैन सोमेन खान का कहना है कि शहर में जो भी मकान जर्जर अवस्था में है, उनके मालिकों को चेतावनी के साथ-साथ नोटिस दिया जा चुका है.

इसके बावजूद वे जर्जर मकानों को नहीं तोड़ते हैं.

ऐसे में अगर फिर कोई हादसा होता है, तो उनके खिलाफ भविष्य में कानूनी कारवाई की जायेगी. वहीं, इलाके के लोगों का कहना है कि मकान जब गिरा, तब इलाका पूरी तरह से वीरान था. इस कारण इलाके में एक बड़ा हादसा होने और लोग हादसे की चपेट में आने से बच गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola