विपक्ष के पास सीएम की निंदा के अलावा कोई मुद्दा नहीं : स्नेहाशीष

Published by : SUBODH KUMAR SINGH Updated At : 24 Mar 2025 4:52 AM

विज्ञापन

अगले वर्ष राज्य में विधानसभा चुनाव होने वाला है. इसे देखते हुए अभी से सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने भी तैयारी भी शुरू कर दी है

विज्ञापन

कोलकाता. अगले वर्ष राज्य में विधानसभा चुनाव होने वाला है. इसे देखते हुए अभी से सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने भी तैयारी भी शुरू कर दी है. रविवार को गांगुली बागान स्थित टाउन हाॅल में एक जनसभा तृणमूल समर्थित एक क्लब की ओर से आयोजित की गयी.

इसमें राज्य के परिवहन मंत्री स्नेहाशीष चक्रवर्ती, पूर्व सांसद बाबुल सुप्रियो समेत अन्य नेता मौजूद रहे. सभा में परिवहन मंत्री ने कहा कि विपक्षी दलों के पास मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनके नेतृत्व वाली तृणमूल सरकार की निंदा करने के अलावा और कोई मुद्दा नहीं है. राज्य की जनता मौजूदा सरकार के विकास कार्यों को जानती है और उन्हें गुमराह नहीं किया जा सकता. पूर्व सांसद बाबुल सुप्रियो ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जनसंपर्क अभियान और तेज करने का आह्वान किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUBODH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SUBODH KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola