दत्तपुकुर : डंपर के धक्के से एक व्यक्ति की मौत, हंगामा

Updated at : 29 Jan 2025 1:06 AM (IST)
विज्ञापन
दत्तपुकुर : डंपर के धक्के से एक व्यक्ति की मौत, हंगामा

दत्तपुकुर थाना के नीलगंज रोड इलाके में मंगलवार सुबह डंपर के धक्के से स्कूटी से जा रहे एक व्यक्ति की मौत हो गयी.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बारासात.

दत्तपुकुर थाना के नीलगंज रोड इलाके में मंगलवार सुबह डंपर के धक्के से स्कूटी से जा रहे एक व्यक्ति की मौत हो गयी. घटना से गुस्साए लोगों ने सड़क अवरोध कर विरोध प्रदर्शन किया. खबर पाकर मौके पर पहुंची दत्तपुकुर थाने की पुलिस ने अवरोध हटाया. जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम राणा है. वह स्कूटी से जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार में आ रहे एक डंपर ने टक्कर मार दी.

डंपर के चक्के के नीचे आने से मौके पर ही उनकी मौत हो गयी. घटना के बाद गुस्साए लोगों ने आरोप लगाया है कि नीलगंज रोड पर एक नंबर रेल गेट के पास इलाके में ही सड़क के दोनों किनारे अवैध तरीके से सड़क पर कब्जा कर ऑटो से लेकर टोटो पार्क किया जाता है. पहले भी कई बार दुर्घटनाएं हुई हैं, लेकिन प्रशासन ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है. इधर, घटना के बाद दत्तपुकुर थाने की पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत वहां से टोटो-ऑटो को हटाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola