डिजिटल अरेस्ट के नाम पर एक करोड़ की धोखाधड़ी आरोपी गिरफ्तार

विधाननगर साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट के नाम पर एक करोड़ रुपये की साइबर धोखाधड़ी के मामले में एक जालसाज को गिरफ्तार किया है.
कोलकाता. विधाननगर साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट के नाम पर एक करोड़ रुपये की साइबर धोखाधड़ी के मामले में एक जालसाज को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी का नाम निर्मल विजय है. उसे नागेरबाजार थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया. बताया जाता है कि सॉल्टलेक के एक वरिष्ठ नागरिक शंभू नाथ चौधरी ने विधाननगर साइबर क्राइम थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी कि उनके करीब एक करोड़ रुपये साइबर जालसाजों ने डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर ठग लिये हैं. इस शिकायत के आधार पर विधाननगर साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने मामला दर्ज किया और जांच शुरू की. इस दौरान विधाननगर साइबर थाने की पुलिस ने अपराध में शामिल निर्मल विजय को नागेरबाजार थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया. गिरफ्तार व्यक्ति के पास से अपराध से संबंधित कई दस्तावेज जब्त किये गये हैं.
शनिवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया तो उसे 10 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि इसमें और कौन-कौन शामिल हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




