छात्रा की आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल, की खुदकुशी

Published by : GANESH MAHTO Updated At : 21 Sep 2025 1:23 AM

विज्ञापन

मामला सामने आते ही नाबालिग ने बीती रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

विज्ञापन

कोलकाता. कक्षा 10वीं की छात्रा का आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल करने का आरोप उसके प्रेमी पर लगा है. घटना से आहत होकर छात्रा ने आत्महत्या कर ली है. जलपाईगुड़ी के गोरलबाड़ी इलाके में शनिवार को घटना सामने आते ही हड़कंप मच गया. पुलिस सूत्रों के अनुसार, नाबालिग का पड़ोस के गांव के छात्र के साथ प्रेम संबंध था. इसी संबंध का फायदा उठाकर छात्र ने नाबालिग की आपत्तिजनक तस्वीरें खींच ली. बाद में छात्र ने उन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. आरोप है कि छात्र के चाचा ने भी उसके इस कुकृत्य में उसकी मदद की थी. मामला सामने आते ही नाबालिग ने बीती रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. छात्रा के परिवार का आरोप है कि अपमानित होने के बाद उसने आत्महत्या की है. घटना के बाद आरोपित छात्र और उसके चाचा के खिलाफ कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी. पुलिस ने आरोपी छात्र और उसके चाचा को गिरफ्तार कर लिया है. कोतवाली थाने की पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GANESH MAHTO

लेखक के बारे में

By GANESH MAHTO

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola