तृणमूल पंचायत प्रधान का ओबीसी सर्टिफिकेट रद्द, पद से भी हटायी गयीं, बांग्लादेशी होने का आरोप

Updated at : 30 Jan 2025 1:53 AM (IST)
विज्ञापन
तृणमूल पंचायत प्रधान का ओबीसी सर्टिफिकेट रद्द, पद से भी हटायी गयीं, बांग्लादेशी होने का आरोप

फर्जी प्रमाण-पत्र जमा करने के आरोप में तृणमूल की पंचायत प्रधान लवली खातून का ओबीसी प्रमाण-पत्र रद्द कर दिया गया.

विज्ञापन

कोलकाता. फर्जी प्रमाण-पत्र जमा करने के आरोप में तृणमूल की पंचायत प्रधान लवली खातून का ओबीसी प्रमाण-पत्र रद्द कर दिया गया. मालदा के हरिश्चंद्रपुर पंचायत प्रधान पद से भी उन्हें हटा दिया गया. वर्ष 2023 में ओबीसी आरक्षित सीट पर तृणमूल की टिकट पर लवली ने जीत हासिल की थी. लवली पर बांग्लादेशी होने का आरोप भी पूर्व में लगा है. इस बार उनके खिलाफ उनकी प्रतिद्वंदी रेहाना सुलताना ने आरोप लगाया था. एसडीओ द्वारा जांच-पड़ताल में आरोप सही पाया गया. इसके बाद कार्रवाई की गयी. लवली के खिलाफ आगे और क्या कार्रवाई हो सकती है, शीर्ष अधिकारियों से एसडीओ ने जानकारी मांगी है. रेहाना ने इसे लेकर कलकत्ता हाइकोर्ट में भी मामला दर्ज कराया है. रेहाना के अधिवक्ता अम्लान भादुड़ी ने कहा कि पांच महीने बाद यह निर्देश आया है. उनके खिलाफ पुलिस को आपराधिक मामला भी शुरू करना होगा. लवली का असली नाम नासिया शेख है. आरोप है कि बांग्लादेश से भारत में आने के बाद उन्होंने अपना नाम बदल लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola