ePaper

शुरुआती जांच में कट सकते हैं 13.92 लाख वोटरों के नाम

Updated at : 25 Nov 2025 11:11 PM (IST)
विज्ञापन
शुरुआती जांच में कट सकते हैं 13.92 लाख वोटरों के नाम

चुनाव आयोग ने राज्य में एसआइआर में सोमवार को 10 लाख नाम कटने का अनुमान लगाया था. मंगलवार दोपहर 12 बजे तक मिली जानकारी के मुताबिक यह संख्या बढ़कर 13 लाख 92 हजार हो गयी है.

विज्ञापन

कोलकाता.

चुनाव आयोग ने राज्य में एसआइआर में सोमवार को 10 लाख नाम कटने का अनुमान लगाया था. मंगलवार दोपहर 12 बजे तक मिली जानकारी के मुताबिक यह संख्या बढ़कर 13 लाख 92 हजार हो गयी है. अभी तक मिली जानकारी के आधार पर आयोग का शुरुआती अनुमान है कि इतने वोटरों के नाम कटने की संभावना है. आयोग के मुताबिक हर दिन कुछ नयी जानकारी आ रही है. नतीजतन संख्या हर दिन बढ़ेगी. यह अनुमान बूथ लेवल ऑफिसर से मिली जानकारी के आधार पर लगाया गया है. उन्हें यह जानकारी घर-घर जाकर फॉर्म बांटते समय मिली. सभी गिनती के फॉर्म जमा होने के बाद आखिरी अनुमान मिलेगा. ऐसे में यह तय है कि नाम कटे वोटरों की संख्या इससे कहीं ज्यादा होगी. आयोग के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक राज्य में अब तक सबसे ज्यादा नाम उत्तर व दक्षिण कोलकाता में कट सकता है. उसके बाद दक्षिण 24 परगना का नंबर है. हालांकि कोई हिसाब-किताब फाइनल नहीं है. जानकारी के मुताबिक बीएलओ को फॉर्म संग्रह करने के दौरान पता चला कि किसने बिना फॉर्म भरे ही वापस कर दिया. उस जानकारी के आधार पर छूटे हुए नामों की शुरुआती संख्या का पता चला. इसमें मृतक वोटर भी शामिल हैं. कई जगहों से नाम ट्रांसफर हुए और गायब वोटर भी इसमें शामिल हैं. आयोग सूत्रों के मुताबिक इस सप्ताह तक पूरी जानकारी आने की उम्मीद है. 27 अक्तूबर 2025 की लिस्ट से कुल कितने नाम छूटे हैं, यह ड्राफ्ट लिस्ट के प्रकाशित होने के बाद पता चलेगा. आयोग नौ दिसंबर को ड्राफ्ट लिस्ट प्रकाशित करेगा. आयोग सूत्रों ने अभी तक घुसपैठिए वोटर्स के बारे में कुछ नहीं कहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BIJAY KUMAR

लेखक के बारे में

By BIJAY KUMAR

BIJAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola