निरंजन भालेराव बने जीआरएसई के निदेशक

Updated:
विज्ञापन
निरंजन भालेराव बने जीआरएसई के निदेशक

निरंजन भालेराव गार्डेनरीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (जीआरएसई) कंपनी के निदेशक (वित्त) बनाये गये हैं.

विज्ञापन

कोलकाता. निरंजन भालेराव गार्डेनरीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (जीआरएसई) कंपनी के निदेशक (वित्त) बनाये गये हैं. उन्होंने अपना पदभार ग्रहण कर लिया है. श्री भालेराव भारतीय चार्टर्ड एकाउंटेंट्स संस्थान के फेलो सदस्य हैं. उन्होंने पुणे से वाणिज्य में स्नातक की उपाधि प्राप्त की है. उनके पास तेल और गैस क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में 29 वर्षों का व्यापक और विविध अनुभव है. उन्होंने 1996 में महारत्न सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आइओसीएल) के साथ अपने सफर की शुरुआत की और वर्षों तक रिफाइनरियों, पाइप लाइनों और कॉरपोरेट कार्यालय में काम किया है. उनका अनुभव प्रबंधन लेखांकन, बैंकिंग, कॉर्पोरेट कराधान (प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष), आंतरिक लेखा परीक्षा, कॉरपोरेट मामले, शिपिंग, अनुबंध, सिटी गैस वितरण और संयुक्त उद्यम व सहायक संचालन सहित विविध भूमिकाओं में व्याप्त है. इन कार्यकालों के दौरान उन्होंने वित्तीय प्रदर्शन और कॉरपोरेट प्रशासन को प्रभावित करने वाली कई रणनीतिक पहलों और नीतिगत मामलों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभायी हैं. उन्होंने भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड और इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड के बीच एक संयुक्त उद्यम, कोच्चि सेलम पाइपलाइन प्राइवेट लिमिटेड के बोर्ड में नामित निदेशक के रूप में भी कार्य किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akhilesh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Akhilesh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola