न्यूमार्केट का होगा कायाकल्प जेयू देगा सहयोग : फिरहाद

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

धर्मतला के न्यूमार्केट के कायाकल्प के लिए 26 करोड़ 18 लाख रुपये से अधिक की राशि मंजूर की गयी है. 21 नवंबर 2023 में इस काम में सहयोग के लिए जादवपुर विश्वविद्यालय (जेयू) को दायित्व दिया गया था.

विज्ञापन

संवाददाता, कोलकाता

धर्मतला के न्यूमार्केट के कायाकल्प के लिए 26 करोड़ 18 लाख रुपये से अधिक की राशि मंजूर की गयी है. 21 नवंबर 2023 में इस काम में सहयोग के लिए जादवपुर विश्वविद्यालय (जेयू) को दायित्व दिया गया था. सोमवार को विधानसभा में शहरी विकास व नगरपालिका मामले के मंत्री फिरहाद हकीम ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इस काम में सहयोग के लिए जेयू को 64 हजार 827 रुपये दिये गये हैं. तृणमूल विधायक अपूर्व सरकार ने न्यूमार्केट का मुद्दा उठाया था. उनके सवाल का जवाब देते हुए मंत्री फिरहाद हकीम ने ये बातें कहीं. उन्होंने बताया कि कई साल पहले से ही इस मार्केट को लेकर कोलकाता नगर निगम जरूरी कदम उठा रहा है.

बता दें कि हकीम मंत्री के साथ निगम के मेयर भी हैं. न्यूमार्केट महानगर में अपना एक अलग स्थान रखता है. न्यूमार्केट का आकर्षण क्लक टॉवर की मरम्मत कैसे की जायेगी, विशेषज्ञ दल इसकी जांच कर रहा है. भूकंप से बाजार को सुरक्षित रखने के लिए विश्वविद्यालय ने कई सुझाव दिये हैं, जिस पर आगे काम करने की योजना है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola