ठेका टेनेंसी : नगर निगम अब म्यूटेशन सुविधा देगा

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

यह जानकारी शनिवार को कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम ने दी. मेयर ने बताया कि अगले एक महीने के लिए यह सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी. निगम में मेयर ने कुल 27 ठेका प्रजा को ठेका सर्टिफिकेट प्रदान किया.

विज्ञापन

संवाददाता, कोलकाता

महानगर में ठेका टेनेंसी क्षेत्र में रहने वाली ठेका प्रजा (टेनेंट) के लिए कोलकाता नगर निगम की ओर से विशेष राहत दी जा रही है. ऐसे लोग जो ठेका जमीन पर रह रहे हैं, अब जमीन के कागजात में किसी तरह के बदलाव, नाम परिवर्तन आदि करा सकते हैं. इसके लिए नगर निगम की ओर से एक महीने का समय दिया गया है. सभी बोरो कार्यालय में विशेष ठेका डेस्क खोला गया है. जहां ठेका जमीन का म्यूटेशन भी हो सकेगा. यह जानकारी शनिवार को कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम ने दी. मेयर ने बताया कि अगले एक महीने के लिए यह सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी. निगम में मेयर ने कुल 27 ठेका प्रजा को ठेका सर्टिफिकेट प्रदान किया. इनमें कुछ ऐसे लोग थे, जिनका ठेका जमीन पिता के नाम पर था. पर, उन्होंने अब नाम परिर्वतन कराया है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola