सजल घोष के खिलाफ छेड़खानी की शिकायत दर्ज

भाजपा पार्षद सजल घोष के खिलाफ छेड़खानी की शिकायत दर्ज की गयी है. हालांकि, यह किसी महिला के खिलाफ छेड़खानी की शिकायत नहीं है, बल्कि एक पुरुष के साथ छेड़छाड़ का आरोप है.
कोलकाता. भाजपा पार्षद सजल घोष के खिलाफ छेड़खानी की शिकायत दर्ज की गयी है. हालांकि, यह किसी महिला के खिलाफ छेड़खानी की शिकायत नहीं है, बल्कि एक पुरुष के साथ छेड़छाड़ का आरोप है. बताया गया है कि गत नौ अगस्त को भाजपा नेता सजल घोष नबान्न अभियान के दौरान सड़क पर उतरे थे. यह घटना उसी समय हुई थी. पुलिस में दर्ज शिकायत में कहा गया है कि नौ अगस्त को जब भाजपा नेता सजल घोष नबान्न अभियान के दौरान सड़कों पर उतरे, तो उन्होंने एक व्यक्ति को अपने जूते दिखाये. उन्होंने उसके साथ दुर्व्यवहार किया. इसके बाद, पता चला है कि सजल घोष के खिलाफ कई धाराओं के तहत छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज करायी गयी. जिस व्यक्ति के खिलाफ सजल ने कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया, उसने शिकायत दर्ज करायी है. इस मामले में सजल घोष ने काफी नाराजगी व्यक्त की है. उन्होंने कहा है कि एक पुरुष की ओर से शिकायत दर्ज करायी गयी है, ऐसे आरोप लगाये गये हैं, जो आरोप आम तौर पर किसी व्यक्ति पर महिला लगाती है. वैसे आरोप पुरुष द्वारा मेरे ऊपर लगाये गये हैं, यह हास्यकर है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




