Buddhadeb Bhattacharjee : मोहम्मद सलीम ने बताया, कल किया जाएगा कॉमरेड बुद्धदेव भट्टाचार्य का अंतिम संस्कार

Edited by Shinki Singh
Updated:
विज्ञापन

Buddhadeb Bhattacharjee : अंतिम यात्रा के बाद पूर्व मुख्यमंत्री का पार्थिव शरीर उनकी इच्छानुसार दान किया जाएगा. लेकिन उससे पहले गुरुवार को बुद्धदेव की नेत्रदान प्रक्रिया पूरी हो गई.

विज्ञापन

Buddhadeb Bhattacharjee : मोहम्मद सलीम ने कहा कि दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य (Buddhadeb Bhattacharjee) की अंतिम यात्रा गुरुवार को नहीं निकलेगी. सीपीएम के राज्य सचिव ने कहा कि बुद्धदेव के पार्थिव शरीर को गुरुवार सुबह कुछ देर के लिए उनके पाम एवेन्यू स्थित घर पर रखा जाएगा और बाद में संरक्षित किया जाएगा. बुद्धदेव का पार्थिव शरीर शुक्रवार सुबह 10 बजे अलीमुद्दीन स्ट्रीट स्थित कार्यालय लाया जाएगा. वहां से शाम 4 बजे अंतिम यात्रा शुरू होगी. अंतिम यात्रा के बाद पूर्व मुख्यमंत्री का पार्थिव शरीर उनकी इच्छानुसार दान किया जाएगा. लेकिन उससे पहले गुरुवार को बुद्धदेव की नेत्रदान प्रक्रिया पूरी हो गई. उधर, सीपीएम ने बताया कि बुद्धदेव का शव एनआरएस अस्पताल को दिया जायेगा.

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola