बंगाल में आधी रात को ऑपरेशन बुलडोजर, पार्क सर्कस स्टेशन पर तोड़ी गयी दुकानें

Author Ashish Jha
Updated:
विज्ञापन

बुलडोजर एक्शन

Bulldozer : रेलवे अधिकारियों ने बताया कि जून महीने की शुरुआत में पार्क सर्कस स्टेशन पर गैर-कानूनी फेरीवालों और व्यापारियों को नोटिस दिये गये थे.

विज्ञापन

कोलकाता से श्रीकांत शर्मा की रिपोर्ट

Bulldozer : नयी सरकार के शपथ ग्रहण के बाद से सियालदह मंडल के स्टेशनों पर अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ बुलडोजर चला. बुलडोजर सियालदह मंडल के सबसे ज्यादा अतिक्रण वाले स्टेशन पार्क सर्कस पर चला. शनिवार की आधी रात को सियालदह साउथ शाखा के इस स्टेशन पर फेरीवालों को हटाने का ऑपरेशन चलाया गया.

पूरी रात चला ऑपरेशन

इस ऑपरेशन के लिए बड़ी संख्या में पुलिस, आरपीएफ और रैफ के जवान को तैनात किये गये थे. शनिवार रात 10:30 बजे के बाद रेलवे पुलिस और रैफ ने पार्क सर्कस स्टेशन परिसर को घेर लिया. अहले सुबह तक ऑपरेशन चला. किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए पूरे स्टेशन एरिया में सुरक्षा कड़ी कर दी गयी थी.

सूचना और चेतावनी के बाद एक्शन

आरपीएफ ने पहले माइक से अवैध कब्जाधारियों को स्टेशन एरिया और रेलवे की जमीन खाली करने को कहा. लेकिन स्टेशन एरिया के किसी भी व्यापारी ने अपनी दुकानें नहीं हटायीं. उसके बाद बुलडोजर मंगाये गये. एक-एक करके स्टेशन परिसर की अवैध दुकानों को ढहा दिया गया.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

स्टेशनों पर ऑपरेशन जारी

पार्क सर्कस स्टेशन का इलाका हमेशा से भीड़भाड़ वाला रहा है. आरोप है कि स्टेशन पर काफी समय से बड़ी संख्या में अवैध दुकानें चल रही थीं. बार-बार हटने के निर्देश के बाद भी अवैध दुकानें नहीं हटीं और न ही इसके लिये राज्य सरकार से रेलवे को आवश्यक सपोर्ट मिला. सरकार बदलने के बाद हावड़ा, सियालदह और दमदम समेत कई स्टेशनों पर ऑपरेशन जारी है.

Also Read: कोलकाता में पुनर्जीवित होगी ट्राम सर्विस, ऑस्ट्रेलिया से आयेंगे नये आधुनिक डिब्बे

विज्ञापन
आशीष झा

लेखक के बारे में

By आशीष झा

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola