ePaper

कमजोर पड़ा चक्रवात मोंथा, अगले दो दिन भारी बारिश की चेतावनी

Updated at : 29 Oct 2025 10:48 PM (IST)
विज्ञापन
कमजोर पड़ा चक्रवात मोंथा, अगले दो दिन भारी बारिश की चेतावनी

चक्रवात मोंथा के धीरे-धीरे कमजोर होने के कारण शुक्रवार तक पश्चिम बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) ने यह जानकारी दी. आइएमडी ने कहा कि जैसे ही चक्रवात उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगा और दबाव क्षेत्र में कमजोर हो जायेगा.

विज्ञापन

कोलकाता.

चक्रवात मोंथा के धीरे-धीरे कमजोर होने के कारण शुक्रवार तक पश्चिम बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) ने यह जानकारी दी. आइएमडी ने कहा कि जैसे ही चक्रवात उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगा और दबाव क्षेत्र में कमजोर हो जायेगा. दक्षिण बंगाल के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

मौसम कार्यालय ने कहा कि बुधवार को दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, झाड़ग्राम के कुछ हिस्सों में और शुक्रवार तक बीरभूम, मुर्शिदाबाद, पूर्व बर्दवान पुरुलिया जिलों में भारी बारिश (सात से 11 सेंटीमीटर) होने की प्रबल संभावना है. विभाग ने कहा कि शुक्रवार को उत्तर बंगाल के जिलों दार्जिलिंग, कालिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, कूचबिहार और अलीपुरदुआर के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश (सात से 20 सेंटीमीटर) होने की प्रबल संभावना है. आइएमडी के पूर्वानुमान में कहा गया है कि मालदा, उत्तर और दक्षिण दिनाजपुर सहित उत्तर बंगाल के सभी जिलों में गुरुवार और शुक्रवार को भारी बारिश होने की संभावना है.

मौसम विभाग ने मछुआरों को गुरुवार तक पश्चिम बंगाल तट पर और उसके आसपास समुद्र में न जाने की सलाह दी है. विभाग ने कहा कि शुक्रवार सुबह तक कोलकाता और उससे सटे उत्तर 24 परगना, हावड़ा व हुगली जिलों में तेज हवाओं और बिजली चमकने के साथ बारिश होने की प्रबल संभावना है. चक्रवात मोंथा मंगलवार की रात में आंध्र तट पर काकीनाडा बंदरगाह के पास पहुंचा. इसने रात भर आंध्र और ओडिशा में तबाही मचायी. इसके साथ भारी बारिश भी हुई. राज्य में कोई तूफान नहीं आया, लेकिन दक्षिण बंगाल के ज्यादातर जिलों में सुबह से ही बारिश शुरू हो गयी. बुधवार को राज्य के कई हिस्सों में बारिश हुई. सुबह से ही आकाश पर बादल छाये रहे.

अलीपुर मौसम विभाग ने बताया कि पूर्व-मध्य अरब सागर में गुजरात तट के पास एक और मजबूत निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है. उत्तर-पूर्वी राजस्थान में भी एक चक्रवात बना हुआ है. हालांकि इसके जमीनी स्तर पर प्रवेश करने की संभावना कम है. मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि बारिश के कारण उत्तर बंगाल के पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन हो सकता है. फसलों को नुकसान हो सकता है. दक्षिण बंगाल में अगले दो दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गयी है. कोलकाता में शुक्रवार तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BIJAY KUMAR

लेखक के बारे में

By BIJAY KUMAR

BIJAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola